{"_id":"6ababa902e6cb879de06d428","slug":"killed-after-being-hit-by-a-truck-while-changing-a-tire-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115944-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: टायर बदलते समय ट्रक ने मारी टक्कर, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: टायर बदलते समय ट्रक ने मारी टक्कर, गई जान
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के थाना मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में सोमवार सुबह केएमपी एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हो गया। गांव गोयला के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सुबह एक्सप्रेस-वे पर मानेसर की तरफ से आ रहा एक ट्रक पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। चालक और उसके साथी खराब टायर बदल रहे थे।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने खड़े वाहन में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि टायर बदल रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद