{"_id":"58181b384f1c1bae31435f98","slug":"kejriwal-demands-probe-under-supreme-cout-supervision-of-bhopal-encounter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल एनकाउंटर मामला: केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल एनकाउंटर मामला: केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल सेंट्रल जेल से फरार आठ सिमी आतंकियों के एनकाउंटर मामले को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर करार दिया है। साथ में पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है। साथ ही आप के कई विधायकों ने बहुत से सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
अलका लांबा ने ट्वीट किया, 8 आतंकियों का एक साथ भागना, फिर कुछ घंटों बाद एक ही साथ एनकाउंटर में मारे जाना। सरकार के पास-व्यापमं फार्मूला भी था। तो अमानतुल्लाह खान ने कहा है, भोपाल में सिमी के नाम पर जो एनकाउंटर हुआ है, ऐसा लगता है फर्जी है। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। अगला गुजरात एमपी तो नहीं?
विज्ञापन
शहर के बाहर आठ आतंकवादियों के एनकाउंटर को लेकर अलका लांबा का पहला ट्वीट सुबह फरार की खबर के साथ आया। अलका ने लिखा, जियो मोदी सरकार। दूसरा ट्वीट-भागे या भगा दिया गया? देश के भीतर के गद्दारों ने? शहीदों के परिवारों को जवाब तो देना ही होगा। इसके साथ ही भोपाल के एसपी के बयान को टैग करके लिखा, सुनिये इनकी वीर गाथा, इन्हीं की जुबानी...।
विज्ञापन