{"_id":"570ce3464f1c1b3d714a6b18","slug":"jhelum-express-two-cach-break-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलम एक्सप्रेस के दो कोच का ब्रेक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेलम एक्सप्रेस के दो कोच का ब्रेक जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे से जम्मूतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में सोमवार की रात दो कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ओल्ड स्टेशन पर पहुंची ट्रेन के जाम हुए ब्रेक को रिलीज कर आगे रवाना किया गया। ट्रेन 15 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही, जिसके कारण दिल्ली की ओर मेन लाइन बाधित रही।
विज्ञापन
11077 झेलम एक्सप्रेस सोमवार की रात जब पलवल से पास हो रही थी तो लोको पायलट को पहिया जाम होने का आभास हुआ। दो कोच का ब्रेक जाम हो गया था। इसके चलते रगड़ खाने से चिंगारी भी निकल रही थी।
विज्ञापन
तीस किलोमीटर का सफर तय करने पर कोच के नीचे से धुआं निकलने लगा। ब्रेक जाम की संभावना को देखते हुए लोको पायलट ने इसकी सूचना ओल्ड स्टेशन के अधिकारियों को दी। ट्रेन रात 8:23 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची।
विज्ञापन
सूचना पर ऑन ड्यूटी डिप्टी एसएस संजय राघव व अन्य रेलकर्मी प्लेटफार्म पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद ब्रेक को रिलीज किया। इसके चलते ट्रेन 8:38 बजे दिल्ली की ओर रवाना हो सकी। यानी 15 मिनट तक दिल्ली की ओर मेन लाइन बाधित रही।