{"_id":"5c1744eabdec22570a41f7c2","slug":"in-noida-private-school-wall-collapsed-2-students-died-and-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा स्कूल में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा स्कूल में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
Mon, 17 Dec 2018 12:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की दीवार गिरी
- फोटो : लाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एक स्कूल में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें दो बच्चों की जान चली गई। नोएडा सेक्टर 49 स्थित प्ले स्कूल न्यू केएम पब्लिक स्कूल में आज सुबह स्कूल की दीवार गिरने से कुछ छात्र उसकी चपेट में आ गए जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले के संज्ञान में आने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी को राहत व बचाव कार्य का नीरिक्षण करने और ये भी घोषणा की है कि घायलों को पर्याप्त मेडिकल सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 49 स्थित एक प्ले स्कूल की दीवार गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा था और पीछे से मिट्टी भरने का काम चल रहा था। इस बीच मिट्टी पर दबाव पड़ा और बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
बच्चों के माता-पिता ने बताया है कि जब यह हादसा हुआ तो बच्चों की परीक्षा शुरू हुई थी। हादसे के वक्त स्कूल स्टाफ कॉपी जांच रहा था और हादसे के बाद भाग खड़ा हुआ। यह स्कूल किराए की बिल्डिंग में चल रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम बीएन सिंह, एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा, एसपी सिटी सुधा सिंह, एसडीएम निरंजन कुमार, एनडीआरएफ की टीम समेत तमात प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
एसएसपी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती चार बच्चों में से 2 की मौत हो गई है। घटना की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।