फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband cut off wife s hand in Delhi s Adarsh Nagar woman s condition critical

Delhi Crime News: आदर्श नगर के एक होटल में पति ने महिला का काटा हाथ, कल ही दंपती ने लिया था कमरा

Sat, 26 Aug 2023 03:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 26 Aug 2023 03:17 PM IST
सार

महिला को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर में दंपती होटल आए थे।

विज्ञापन
Husband cut off wife s hand in Delhi s Adarsh Nagar woman s condition critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आदर्श नगर इलाके में स्थित एक होटल में सीआरपीएफ की एक महिला सिपाही की हथेली काट दी गई। महिला सिपाही शुक्रवार को अपने पति के साथ कानपुर से दिल्ली में हवलदार की विभागीय परीक्षा देने के लिए आई थी। होटल के कमरे में महिला का दोनों हाथों में टेप बंधा हुआ था और उसकी एक हथेली कटा हुआ बाथरूम में मिला। पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करने के बाद घटना के बाद से फरार पति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ही हथेली काटे जाने के मकसद के बारे में पता चल पाएगा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि उसका पति महिला से नौकरी नहीं करवाना चाहता था। पहचान पत्र के जरिए महिला की पहचान वंदना कुशवाह (28) के रूप में हुई है। वह आशा नगर गल्ला मंडी, कानपुर यूपी में रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे पुलिस को आदर्श नगर स्थित होटल मयूर में महिला की हथेली काटे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची। जहां होटल कर्मियों ने बताया कि महिला बेहोशी की हालत में है। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वह कमरा नंबर 107 में पहुंचे। महिला की हालत देखकर उनलोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस कमरे में पहुंची। जहां पुलिस ने देखा कि महिला के दोनों हाथ टेप से बंधा हुआ है और उसकी एक हथेली को धारदार हथियार से काटा गया है। छानबीन के दौरान महिला की हथेली पुलिस को बाथरूम में मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने घायल महिला को पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टर महिला की हथेली को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने होटल के रजिस्टर और उनकी पहचान पत्र की जांच की। साथ ही होटल के प्रबंधक से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि वंदना कुशवाह अपने पति सतीश के साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे होटल पहुंची थी। होटल कर्मियों के मुताबिक दंपति ने खाने का आर्डर किया था।
 

घटना के बाद से सतीश फरार है। आशंका है कि खाने में पत्नी को नशीला पदार्थ देने के बाद आरोपी ने उसकी हथेली काटी है। रात में जब महिला को होश आया तो वह दर्द की वजह से चिल्लाने लगी। पुलिस को होटल के कमरे से महिला का पहचान पत्र मिला। जिसके जरिए पता चला कि महिला सीआरपीएफ में बतौर सिपाही कार्यरत थी। उसकी तैनाती कानपुर में थी। छानबीन करने पर पता चला कि महिला हवलदार के पद के लिए परीक्षा देने के लिए दिल्ली आई थी। उसका परीक्षा केंद्र जीटी करनाल रोड पर था। पुलिम फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed