फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Holi day temperature will rise to 31 degree celsius

होली के दिन तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के होगा पार, आज हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलेंगी

Wed, 20 Mar 2019 10:18 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Holi day temperature will rise to 31 degree celsius
फाइल फोटो
दिल्ली-एनसीआर में मार्च में सामान्य से नीचे चल रहा अधिकतम तापमान मंगलवार को सामान्य से ऊपर चला गया। इस तरह से मार्च के मध्य तक रही सर्दी के बाद अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। 
विज्ञापन


होली के दिन तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब अगले सप्ताह तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ता रहेगा। हालांकि आज हल्की बूंदाबांदी व तेज सतही हवाएं चलेंगी। 
विज्ञापन


इस कारण से तापमान में कुछ ज्यादा गिरावट नहीं होगी।  मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.5 डिग्री और  न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई और तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.8 डिग्री तक जा पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। विभाग की मानें तो बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज सतही हवाएं चलेंगी। अगले सप्ताह तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 

अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार के बाद बारिश की संभावना कम ही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed