फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Handloom Expo to be held in Janpath from today

Delhi : आज से जनपथ में लगेगा हैंडलूम एक्सपो, देशभर के 75 बुनकर; स्वयं सहायता समूह और सहकारी समितियां लेंगी भाग

Fri, 10 Oct 2025 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 03:28 AM IST
सार

यह प्रदर्शनी 10 से 16 अक्तूबर तक चलेगी। यह विशेष प्रदर्शनी भारत की पारंपरिक हथकरघा विरासत और देश के कारीगरों की अनमोल कला को एक मंच पर लाएगी।

विज्ञापन
Handloom Expo to be held in Janpath from today
demo

विस्तार

वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय डिजाइन केंद्र की ओर से जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में शुक्रवार से स्पेशल हैंडलूम एक्सपो : सूत्रों का सफर का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 10 से 16 अक्तूबर तक चलेगी। यह विशेष प्रदर्शनी भारत की पारंपरिक हथकरघा विरासत और देश के कारीगरों की अनमोल कला को एक मंच पर लाएगी।

विज्ञापन


 एक्सपो में देशभर के 75 बुनकर, स्वयं सहायता समूह और सहकारी समितियां भाग लेंगी। आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहित करना और बुनकरों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों से जोड़ना है ताकि उन्हें बेहतर पहचान और व्यापारिक अवसर मिल सकें। एक्सपो में आंध्रप्रदेश, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु, यूपी समेत कई राज्यों के हथकरघा उत्पाद जैसे हैंडलूम सिल्क व कॉटन साड़ियां, सूट-दुपट्टा सेट, शॉल, स्टॉल, बेडशीट, धोती, दरी और अन्य होम उत्पाद प्रदर्शित होंगे। 
विज्ञापन


त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यह एक्सपो न केवल खरीदारों के लिए उत्तम हस्तनिर्मित वस्त्र खरीदने का अवसर है बल्कि कारीगरों की मेहनत, धैर्य और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल भी है। प्रदर्शनी आम जनता के लिए सुबह 11 बजे से रात 8 बजे खुली रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed