{"_id":"6aaa9df5a5ae9b62f70b21a0","slug":"youth-parliament-discusses-womens-safety-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101246-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवा संसद में महिलाओं की सुरक्षा पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवा संसद में महिलाओं की सुरक्षा पर हुई चर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट गुरुग्राम की ओर से बुधवार को गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और फर्रुखनगर खंड में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने युवा सांसदों की भूमिका निभाते हुए देश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से सवाल किए। विपक्ष ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इसके अलावा व्यक्तिगत सुरक्षा में एआई के प्रयोग, नशा मुक्ति और बेरोजगारी जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एमपी झाड़सा, मिलकपुर, खेड़ली लाला और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर में किया गया। इसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला युवा संसद प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी राम किशन वत्स सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों का आयोजन में सहयोग रहा।