फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   young man beaten to death in marriage ceremony

सनसनीखेज वारदात: शादी समारोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बड़े भाई से था पैसों का विवाद, छोटे को मार डाला

Tue, 03 May 2022 09:50 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 May 2022 09:50 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
young man beaten to death in marriage ceremony
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-9 के सामुदायिक केंद्र में सोमवार रात आयोजित एक शादी समारोह में कुछ युवकों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पैसों के लेन-देन में बड़े भाई से हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए उसके छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान रवि नगर निवासी सुमित (25) के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुमित के बड़े भाई रोहित सोलंकी ने दी शिकायत में बताया है कि सोमवार शाम वह अपने दोस्त अजय के साथ सेक्टर-नौ स्थित सामुदायिक केंद्र में एक शादी समारोह में गए थे। कुछ देर बाद छोटा भाई सुमित भी मोटर साइकिल से वहां आ गया। वहां उसकी पहले से मौजूद दोस्त चंदन कुमार व चव्वनी से मुलाकात हुई। सभी आपस में बात कर रहे थे। रोहित के अनुसार तभी विशाल उर्फ विशु नामक युवक उसे शादी समारोह के लिए सजाए टेंट के पीछे ले गया। वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद रवि नगर, राहुल ठाकुर, आकाश, देवीलाल कॉलोनी निवासी अंशुल व गांधी नगर निवासी अनुभव उर्फ गुड्डू ने मारपीट शुरू कर दी। रोहित ने बताया कि वह वहां से किसी तरह बचकर नागरिक अस्पताल की ओर भाग निकला। इस बीच छोटे भाई सुमित को लेने दोबारा उक्त समारोह में गया।

विज्ञापन

समारोह के पास स्थित एक शराब के ठेके पास आरोपी अपने एक दोस्त विक्की गुर्जर के साथ लाठी-डंडों के साथ खड़ा था। काफी संख्या में मौजूद आरोपियों को देखकर सुमित ने उसे वहां से चले जाने को कहा। भाई के कहने पर रोहित अपने एक दोस्त के साथ सेक्टर-37 आ गया। रोहित के अनुसार कुछ देर बाद एक दोस्त ने बताया कि उक्त आरोपियों ने सुमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई रोहित की शिकायत पर उक्त आरोपी समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  


 

पैसों की लेनदेन को लेकर हुई थी मारपीट 

जानकारी के अनुसार मृतक के बड़े भाई रोहित से उक्त युवकों का पैसों के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शादी समारोह में इनकी उसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी का बदला लेने व रोहित के मौके से बचकर निकल जाने से खफा होकर आरोपियों ने सुमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed