फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Weightlifting player raped in the name of getting a job in Haryana Police

हरियाणा पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर भारोत्तोलन खिलाड़ी से दुष्कर्म

Thu, 24 Dec 2020 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Weightlifting player raped in the name of getting a job in Haryana Police
गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भारोत्तोलन की राष्ट्रीय खिलाड़ी से चंडीगढ़ में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने यह आरोप हांसी (हिसार) के कबड्डी कोच पर लगाया है। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से जींद निवासी 23 वर्षीय भारोत्तोलन खिलाड़ी ने बताया कि वह चार महीने से गुरुग्राम के सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र स्थित पीजी में रह रही है। उसकी दोस्ती जींद में करीब तीन साल पहले कबड्डी कोच सुरेश कमांडो से हुई थी। सुरेश ने स्वयं को चंडीगढ़ पुलिस में तैनात होना बताया। सुरेश ने उसे भी हरियाणा पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया। जून 2018 में सुरेश ने उसे दस्तावेज लेकर चंडीगढ़ बुलाया। चंडीगढ़ बस अड्डे पर पहुंचने के बाद सुरेश उसे अपनी कार से घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आने के बाद पीड़िता ने बदनामी के डर से किसी को यह बात नहीं बताई। आरोप है कि 15 दिन बाद सुरेश ने उसे दोबारा फोन कर पासपोर्ट बनवाने व विदेश (यूके) भेजने का झांसा दिया और चंडीगढ़ बुलवाया। इस बार सुरेश उसे एक होटल में ले गया जहां उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी करने का झांसा दिया। वापस आने के बाद उसने सुरेश से कोई संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन

आरोप है कि अगस्त 2020 में सुरेश ने उसे फोन कर हांसी बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गुरुग्राम आ गई और पीजी में रहने लगी। अब उसने गुरुग्राम के सेक्टर-9ए थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि घटना चंडीगढ़ में हुई है। ऐसे में यहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी है। आगे की कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed