फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Weather turned cold due to drizzle, air in the city remained very bad

Gurugram News: बूंदाबांदी से सर्द हुआ मौसम, बेहद खराब रही शहर की हवा

Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Weather turned cold due to drizzle, air in the city remained very bad
मौसम में बदलाव से भी प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत, 311 रहा एक्यूआई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अचानक मौसम में आए बदलाव से साइबर सिटी में सोमवार को दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बूंदाबांदी के बीच तेज हवाएं चलने से अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम सर्द रहा। सोमवार को एक्यूआई का स्तर 311 यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा। वहीं, नगर निगम के रैन बसेरों में लोगाें के लिए अभी सुविधाओं की कमी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने समय में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी।
करीब 15 दिनों से शहर में वायु प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस दौरान शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बेहतर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। दूसरी ओर रविवार की शाम से शहर के मौसम में बदलाव हो गया। सुबह बूंदाबांदी के बीच तेज हवाओं के चलने से मौसम सर्द हो गया। दूसरी और बादल होने से दिनभर लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में लोगों को गर्म पकड़े निकालने पड़े। हालांकि मौसम में बदलाव से भी प्रदूषण में कोई खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार शाम केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार एक्यूआई का स्तर 311 रहा। नागरिक अस्पताल के डॉ. सुमित धनखड़ का कहना है कि अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बगैर मास्क सांस लेना श्वास के मरीजों के लिए जोखिम भरा है। इस हवा में घुले प्रदूषक रसायन अस्थमा, संक्रमण, सांसों में खिंचाव और फेफड़ों की सूजन जैसे दुष्प्रभाव पैदा कर सकते हैं। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को श्वास की दिक्कत अधिक हो रही है। सोमवार को जिले में औसतन एक्यूआई 311 यानि बेहद खराब श्रेणी में रहा है। उनका कहना हैं कि यदि बारिश हो जाए तो हालातों में सुधार की गुंजाइश है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन केंद्रों की रिपोर्ट में ही घातक मिला एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने सोमवार को जिले के चार क्षेत्रों में लगे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मीटर के आधार पर रिपोर्ट जारी की। इसमें जिले का औसतन एक्यूआई 311 रहा। विकास सदन का एक्यूआई 324, सेक्टर 51 का एक्यूआई 310, ग्वाल पहाड़ी का 335 और टेरी ग्राम का एक्यूआई 283 रहा। चारों केंद्रों पर एक्यूआई का स्तर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया है। बता दें कि शून्य और 50 के एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 तक के एक्यूआई को संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 से ऊपर बहुत खराब श्रेणी में आता है।

रैन बसेरों में अभी इंतजाम नहीं
सर्दी बढ़ने के साथ अभी शहर के रैन बसेरों में लोगों के लिए बेहतर इंतजाम नहीं है। नगर निगम की ओर से जेल काम्पलेक्स, भीमनगर, कादीपुर, राजीव चौक और रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे का इंतजाम है, लेकिन इन जगहों पर अभी बेड समेत अन्य संसाधनों का अभाव है। अभी इन सेंटरों पर लोगों के लिए खाने और बिस्तरों का इंतजाम बेहतर नहीं हैं। रात सर्द होने से बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को सोने के लिए छत की आवश्यकता महसूस होने लगी है। रेलवे स्टेशन का रैन बसेरा कबाड़ बना हुआ है। हालांकि नगर निगम के सहायक परियोजना अधिकारी लखीराम शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन को छोड़कर अन्य जगहों पर लोगों के लिए इंतजाम है। उन्होंने बताया कि लोगों के लिए खाने का भी इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed