फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   we are not getting facilities, protest

महापंचायत में प्रशासन के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

Sat, 02 Oct 2021 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
we are not getting facilities, protest
गुरुग्राम। जन अधिकार संगठन ने शनिवार को न्यू पालम विहार शहीद मेजर विनोद राणा पार्क में महापंचायत कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ जनआंदोलन की चेतावनी दी है। लोग शहर में पिछले काफी दिनों से बिजली, पानी, सीवर जैसी मूल सुविधाएं नहीं मिलने और मकानों की तोड़फोड़ से खासे नाराज दिखे।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष बीर सिंह सरपंच की अध्यक्षता में हुई बैठक में न्यू पालम विहार सहित आसपास की कई कॉलोनियों के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा तोड़फोड़ के खिलाफ शांतिपूर्वक आंदोलन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का रहा। लोगों ने तत्काल प्रभाव से बीरू सरपंच सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे रद्द करने की मांग की। यहां वक्ताओं ने इस कार्रवाई को लोगों की आवाज दबाने की कोशिश करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि अगर लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की गई तो वह अपने विरोध जताने के लिए फिर से सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे। अगर बड़ा जनआंदोलन चलाना पड़ा तो उसके लिए भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे बीर सिंह सरपंच ने कहा कि प्रशासनिक परेशानियां, मकानों की तोड़फोड़, बिजली पानी की समस्या तथा आवाज उठाने पर प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया जाता है, जिससे साफ है कि कि सरकार तानाशाही से लोगों की आवाज दबाना चाहती है। प्रशासन की इस कार्यवाही से उन पर कोई असर नही होता बल्कि अब आंदोलन और तेज होगा। बीर सिंह ने कहा कि मनमाने तरीके से लोगों के छोटे छोटे आशियानों को तोड़ने की कार्रवाई से जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार लोगों को मूल सुविधाएं भी मुहैया नहीं करा पा रही। आज गुरुग्राम की हालत किसी से छिपी नहीं है। महापंचायत को राजकुमार राजू, आरडडब्ल्यूए के कुलदीप दहिया, सतबीर नंबरदार, आजाद कटारिया , मेजर आरके राव, सतीश, एमएस दलाल, कमल यादव शंकर विहार, कृष्ण कुमार सहित कई कॉलोनियों की आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed