{"_id":"6b081d3b30846ddb7e0e83ff","slug":"kherki-daula-toll-will-shift-to-kukdola-after-six-months-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108523-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छह माह बाद कुकडोला में शिफ्ट हो जाएगा खेड़कीदौला टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छह माह बाद कुकडोला में शिफ्ट हो जाएगा खेड़कीदौला टोल
विज्ञापन
बैरियर फ्री होगा नया टोल,एएनपीआर कैमरों से वसूला जाएगा वाहनों से टोल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा को कुकड़ोला गांव के पास शिफ्ट करने में करीब छह माह का समय लगेगा। यहां पर 12 लेन का बैरियर फ्री टोल प्लाजा बनाया जाएगा। नए टोल प्लाजा पर लगे हाई-टेक कैमरे और सेंसर सीधे वाहनों की नंबर प्लेट और फास्टैग को स्कैन करके टोल टैक्स काट लेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों के अनुसार नया टोल प्लाजा बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
नए टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्री फॉल (एमएलएफएफ) तकनीक और एएनपीआर कैमरों से टोल वसूला जाएगा। वर्तमान में खेड़कीदौला टोल पर 24 घंटे वाहनों का आवागमन होता है। पीक ऑवर्स में टोल पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने से जाम लग जाता है। टोल के करीब 12 किलोमीटर आगे शिफ्ट होने से गुरुग्राम से मानेसर के बीच का सफर पूरी तरह टोल मुक्त व सुगम हो जाएगा। वहीं, खेड़कीदौला से टोल प्लाजा हटने से औद्योगिक इकाइयों के वाहनों टोल खर्च बचने से काफी फायदा होगा। टोल प्लाजा पर वाहनों के न रूकने की वजह से टोल बूथ नहीं बनाए जाएंगे। टोल प्लाजा से थोड़ी दूरी पर कंट्रोल रूम में कर्मचारी तैनात होंगे। इस टोल प्लाजा से सालाना करीब 165.95 करोड़ रुपये की राशि मिलने का अनुमान है।
-- --
खेड़कीदौला टोल प्लाजा को कुकडौला गांव में शिफ्ट करने में करीब छह माह का समय लगेगा। मई माह के अंत या जून माह की शुरूआत तक नया टोल तैयार कराने की योजना है। - योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई