Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be 24-hour monitoring to curb pollution.

Gurugram News: प्रदूषण रोकने के लिए 24 घंटे होगी निगरानी

Thu, 26 Nov 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
There will be 24-hour monitoring to curb pollution.
सीएक्यूएम के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में गुरुग्राम व झज्जर जिले की समीक्षा बैठक हुई। ड
नियम तोड़ने वालों के दोगुने चालान करने के निर्देश, प्रदूषण रोकने के इंतजामों की समीक्षा की
विज्ञापन

नंबर गेम - 100 इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए अब 24 घंटे निगरानी की जाएगी। प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी दोगुने किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को वायु प्रदूषण नियंत्रण की नोडल अधिकारी आशिमा बराड़ ने नगर निगम मानेसर कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदूषण रोकने के इंतजामों की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखी जाए। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से जारी नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि निगम के सभी वार्डों में तैनात टीमों के काम की हर सप्ताह समीक्षा की जाए। जिन क्षेत्रों में कार्रवाई हो रही है, वहां भी चालान की संख्या दोगुनी की जाए, ताकि प्रदूषण फैलाने वालों में नियमों का डर बना रहे।
विज्ञापन


1692 लोगों के किए जा चुके हैं चालान

नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बैठक में बताया कि निगम की टीमें सभी वार्डों में लगातार काम कर रही हैं। खुले में कचरा डालने और कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस साल अब तक 1692 लोगों के चालान किए जा चुके हैं। रात के समय स्वीपिंग मशीनों से सड़कों की सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा करीब 600 कर्मचारी सड़कों और गलियों की सफाई में लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 9 एंटी स्मॉग गन मशीनों से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जल्द ही निगम के बेड़े में और मशीनें शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के साथ साझा होगा मशीनों का शेड्यूल

नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़कों की सफाई करने वाली स्वीपिंग मशीनों और एंटी स्मॉग गन के आने-जाने का समय और रूट आरडब्ल्यूए के साथ साझा किया जाए। आरडब्ल्यूए से मिलने वाले सुझावों के आधार पर इनके समय में बदलाव भी किया जाए, ताकि जरूरत वाले क्षेत्रों में बेहतर तरीके से सफाई और पानी का छिड़काव हो सके। बैठक में जीएमसीबीएल के अधिकारियों ने बताया कि मानेसर क्षेत्र में अभी सीएनजी बसें चल रही हैं। जल्द ही इनके स्थान पर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल की जा चुकी हैं। वहीं, जीएमडीए अधिकारियों ने बताया कि दादी सती चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

------------------

प्रदूषण रोकना किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल से काम करना होगा। बैठक के बाद आशिमा बराड़ ने निगम क्षेत्र के कई स्थानों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। - उत्तम सिंह, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed