फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Waiting for file approval... spoiling the beauty of the city

Gurugram News: फाइल अप्रूवल का इंतजार... बिगाड़ रहा शहर की सुंदरता

Sun, 22 Jun 2025 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Waiting for file approval... spoiling the beauty of the city
कॉलोनियों व सेक्टरों से नहीं उठा रहा कूड़ा, लोग खुले में फेंकने को मजबूर
विज्ञापन


सोमवार को एक जोन का होगा आवंटन, तीन जोन के लिए मुख्यालय से मिलेगी मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान न होने से लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इससे न केवल शहर में गंदगी बढ़ रही है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई जगहों पर लोग खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं, जिससे शहर की सुंदरता भी बिगड़ रही है। नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसके बाद से उसने काम करना बंद कर दिया है। नगर निगम के अलग-अलग जोन में कूड़ा उठाने के लिए अस्थायी टेंडर आवंटित किए गए हैं, जिसके आवंटन में देरी से शहर में गंदगी फैल रही है। नगर निगम ने तीन जोन के आवंटन के अप्रूवल की फाइल मुख्यालय भेज रखी है। सोमवार को उसके अप्रूवल का इंतजार है, जबकि जोन चार के एजेंसी का आवंटन सोमवार को किया जाएगा।
एजेंसी का टेंडर खत्म होने और नई एजेंसियों को वर्क अलॉट करने की मंजूरी के इंतजार में शहर के घरों से कूड़ा उठान बंद हो गया है। हालात यह हैं कि पांच दिन से कूड़ा घरों में ही सड़ रहा है और अब लोग इसे सड़कों के किनारे फेंकने लगे हैं। शहर में ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड, पटौदी रोड, खाडंसा रोड, झाड़ला रोड, शिवाजी नगर, शांति नगर, चार आठ मरला, ढूंडारोड़ा, मौलाहेड़ा, सेक्टर-22 और 23, सेक्टर चार-सात, अर्जुन नगर, पटौदी रोड, भीम नगर, सेक्टर-नौ, नौए और दस, सेक्टर-46 सहित नए और पुराने गुरुग्राम में कूड़ा जगह-जगह डाला जा रहा है। नए और पुराने शहर में कूड़े के ढेरों से उठ रही दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं। 17 जून को विमलराज आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड का टेंडर खत्म हो गया था। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण अब घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है और अव्यवस्था हो गई है। बता दें कि शहर के घरों से प्रतिदिन 1200 टन से अधिक कूड़ा निकल रहा है।
विज्ञापन




बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण धीमा


बंधवाड़ी लैंडफिल पर एजेंसियों ने कूड़ा निस्तारण करने के लिए दिसंबर तक का समय मांगा है। धीमा कार्य करने के कारण आदर्श भारत और ग्रीनटेक एजेंसी पर नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। नगर निगम क्षेत्र के तीन लाख घरों से रोजाना 12,000 टन कूड़ा पैदा हो रहा है। एजेंसी की ओर से चार हजार टन का निस्तारण किया जा रहा है। जिसे बधवाड़ी लैंडफिल तक पहुंचाया जाता है। इसके बावजूद दोनों एजेंसियों की कार्यप्रणाली में कोई खास सुधार नहीं आया है। अब मानसून का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में वर्षा के कारण भी कूड़ निस्तारण कार्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नगर निगम के अलग-अलग तीन जोन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज गया है। सोमवार को वर्क अलाट करने की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जोन चार के लिए टेंडर सोमवार को खोला जाएगा। - सुंदर श्योराण, एक्सईएन नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed