{"_id":"64d9359e38d949ac870c1db0","slug":"vicious-master-of-a-dozen-incidents-of-vehicle-theft-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-12250-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वाहन चोरी की एक दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वाहन चोरी की एक दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर काबू
विज्ञापन
आरोपी से चोरी की गई एक कार भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए सेक्टर 40 की टीम ने वाहन चोरी की एक दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को फतेहाबाद से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई एक इको गाड़ी भी बरामद की। इससे पहले भी आरोपी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 25 जुलाई को सदर थाना पुलिस में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया कि सेक्टर-39, स्थित उसके मकान के सामने खड़ी इको गाड़ी को किसी ने चोरी कर लिया। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद सेक्टर-40 अपराध शाखा की टीम ने जांच करते हुए गाड़ी चोरी करने वाले आरोपी को रतिया, फतेहाबाद से काबू कर लिया। इनकी पहचान गुरमीत सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त वारदात सहित वाहन चोरी करने की करीब 1 दर्जन वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया। जिनके संबंध में संबंधित थानों में पहले से ही केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में एक केस फरीदाबाद में भी दर्ज है और यह कई बार जेल जा चुका है।