फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   verification of Bangladeshis

Gurugram News: बांग्लादेशियों के वेरीफिकेशन के चक्कर में बंगाली कामगार भागे

Tue, 22 Jul 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
verification of Bangladeshis
कूड़ा उठाने वाले कर्मियों की कमी, घरेलू सहायक और सहायिकाएं नहीं आ रहीं
विज्ञापन


कई लोगों को उठाकर पुलिस ने कैंप में डाला, बंगाली श्रमिक जांच पड़ताल के कारण डरे

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर में बांग्लादेशी होने के शक में बंगाल राज्य से आए लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर इन दिनों पुलिस संदिग्ध बांग्लादेशियों की जांच करने में जुटी है। इस चक्कर में बंगाल से आए कामगार यहां से वापस जाने लगे हैं। कई श्रमिक जिनके पास वैलिड आईडी है भी वह भी पुलिस की जांच पड़ताल से डरे हुए हैं। कई सोसाइटियों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाएं भी नहीं पहुंच रही हैं।
इस कारण सफाई में जुटी एजेंसियों को कूड़ा हटाने वालों की कमी भी महसूस होने लगी है। जिन लोगों के पास परिचय के डॉक्यूमेंट नहीं हैं, वे शहर से चले गए हैं। सोसाइटियों में घरेलू सहायक, सहायिकाओं और कर्मियों की कमी होने लगी है। शहर के सेक्टरों और सोसाइटियों में कूड़ा उठाने वाले कर्मियों की कमी के कारण कई-कई दिन कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


कूड़ा उठाने वाली एजेंसी ई स्वच्छ इंटीग्रेटेड सॉलुशन ने सोसाइटियों को पत्र लिखकर बताया कि बंगाली कामगारों की जांच चलने के कारण कामगारों की संख्या कम हो गई है। श्रमिकों की कमी के कारण परेशानी है, क्योंकि बंगाली मजदूर बहुत डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिबू एस्टेट के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि संजय सत्यव्रत ने बताया कि उनके यहां करीब 30 प्रतिशत कामगार बंगाली हैं। उनमें से अधिसंख्य नहीं आ रहे हैं, इसलिए दिक्कत आ रही है। बहुत सारी कॉलोनियों में बंगाली घरेलू सहायिकाएं नहीं आ रही हैं। रामप्रस्था सिटी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि आशुतोष ने बताया कि सोसाइटी में आने वाले ज्यादातर कामगार और घरेलू सहायिकाएं बंगाल की है। उनका पूरा परिवार काम के लिए आता है। पिछले दिनों चार लोगों को पुलिस ले गई और कैंप में रखा। जिन लोगों के पास आईडी है, वे भी परेशान हैं। लोगों को इससे दिक्कत आ रही है।

00



कई जगहों पर नहीं उठ रहा कूड़ा
शहर के बहुत सारे इलाकों में बंगालियों के वेरीफिकेशन के कारण कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। डीएलएफ फेज टू के निवासियों मधु मेहता, अरुण अरोड़ा ने बताया कि इलाके में कूड़ा नहीं उठ रहा है। रोजवुड सिटी के निवासी पीके जोशी ने बताया कि रोजवुड सिटी के सी ब्लॉक में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। बरसात में इसके सड़ने से बीमारियां फैल सकती हैं। सेक्टर 21 की उर्मिला, अनामिका, संदीप दहिया आदि ने बताया कि सेक्टर में कूड़ा नहीं उठ रहा है। सेक्टर चार की निवासी ज्योत्सना ने बताया कि मंगलवार को पांच दिनों बाद कूड़ा उठाने वाला आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed