फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two miscreants fired in the air on the head constable posted in the crime branch

Gurugram News: अपराध शाखा में तैनात हेड कांस्टेबल पर दो बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

Sat, 02 Aug 2025 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants fired in the air on the head constable posted in the crime branch
- सूचना के आधार पर अवैध हथियार पकड़ने गया था हेड कांस्टेबल
विज्ञापन

- हवाई फायर करते हुए भागे दो बदमाश, डीएलफ थाने में दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हथियारबंद दो बदमाशों ने सेक्टर-10 अपराध शाखा में तैनात हेड कांस्टेबल पर हवाई फायरिंग की। हवा में फायर करने से हेड कांस्टेबल को गोली नहीं लगी है। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर डीएलएफ फेज-1 थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-10 अपराध शाखा में तैनात हेड कांस्टेबल दलजीत को शुक्रवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रिस्टल चौक के पास शाही चिकन कॉर्नर पर दो बदमाश बाइक पर आने वाले हैं, जिनके पास अवैध हथियार हैं। सादा कपड़ों में हेड कांस्टेबल दलजीत ब्रिस्टल चौक के पास शाही चिकन कॉर्नर पर पहुंचकर बाइक सवारों का इंतजार करने लगा। इसी दौरान रात करीब 11.10 बजे बाइक पर आए युवक से हेड कांस्टेबल दलजीत ने पूछताछ की तो उसके दूसरे साथी ने पिस्टल निकालकर उसे धमकी दी। दलजीत ने खुद को गुरुग्राम पुलिस की सीआईए ब्रांच का कर्मी बताया। इस बीच बदमाशों ने हवाई फायर किया और मौके से भाग गए। दलजीत ने इस वारदात के बारे में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया और डीएलएफ फेज-1 थाने में शिकायत दी। सेक्टर-10 अपराध शाखा इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस की कहानी पर उठे सवाल
दो बदमाशों के फायरिंग करने के मामले में अब हेड कांस्टेबल की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। हेड कांस्टेबल सादी वर्दी में अकेला क्यों गया और उसने मुखबिर से मिली सूचना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देकर थाने से टीम क्यों नहीं बुलाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
डीएलएफ फेज-1 थाने के प्रभारी राजेश ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। जांच अब सेक्टर-10 अपराध शाखा की पुलिस कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed