फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two including auto driver died in road accidents

Gurugram News: सड़क दुर्घटनाओं में ऑटो चालक समेत दो की मौत

Sat, 09 Sep 2023 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two including auto driver died in road accidents
पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। शहर में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोंडसी थाना क्षेत्र में जहां एक कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर राजीव चौक अंडरपास में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से आई कार ने कुचल दिया।

पुलिस के अनुसार दिल्ली के ईस्ट गोकुलपुर निवासी विजय कुमार ने शिकायत में बताया कि आंबेडकर कालोनी निवासी उनके चाचा मनोज कुमार उनका ऑटो चलाते थे। शुक्रवार को मनोज कुमार ऑटो लेकर सोहना जा रहे थे। रास्ते में भोंडसी थाना क्षेत्र में सूर्यांश होटल के पास पीछे से आई कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर बहरोड के कोटपुतली निवासी राम कुमार ने सदर थाने में बताया कि वह और विकास दोनों कोटपुतली के रहने वाले हैं। दोनों एक ग्लास कंपनी में मजदूरी करते हैं। सात सितंबर को दोनों लोग कंपनी की गाड़ी से शीशा लेकर गुरुग्राम के सेक्टर 38 आए थे। यहां ग्लास उतारने के बाद गाड़ी वापस दिल्ली चली गई। राम कुमार व विकास सेक्टर 38 से मेदांता अस्पताल के सामने से होते हुए राजीव चौक की तरफ पैदल जाने लगे। अंडरपास में पीछे से आई कार ने विकास को कुचल दिया। इसके बाद कार चालक मौके से कार समेत फरार हो गया। आसपास के लोग विकास को नागरिक अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed