{"_id":"68448c5e3ad1282c2d0a27c0","slug":"tourism-departments-land-will-be-freed-from-encroachment-in-sohna-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-59399-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना में कब्जा मुक्त होगी पर्यटन विभाग की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना में कब्जा मुक्त होगी पर्यटन विभाग की जमीन
विज्ञापन
प्रशासन ने इसके लिए तैयार की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना में पर्यटन विभाग की भूमि को जल्द ही कब्जों से मुक्त कराया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है। सोहना पर्यटन विभाग के मैनेजर सुनील शर्मा ने बताया कि विभाग की करीब साढ़े नौ एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे हैं, जिसमें लोगों ने अपने मकान, दुकान आदि निर्मित किए हुए हैं।
इस संदर्भ में कोर्ट केस चल रहा था मगर अब पक्ष में फैसला आने के बाद विभाग जल्द ही इस भूमि को कब्जा मुक्त करेगा। कब्जे खाली कराने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को लिख दिया गया है। जिनकी मंजूरी मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सोहना कस्बे में पर्यटन विभाग की करीब 44 एकड़ भूमि है। कुछ हिस्से में अवैध रूप से निर्माण हो गया था। करीब 10 वर्ष से विभाग इसे कब्जा मुक्त कराने का प्रयास कर रहा है। विभाग ने भूमि खाली कराने के लिए कई बार अवैध कब्जाधारियों को भी नोटिस जारी किए थे।