{"_id":"6ab96cd0c8f735d48609b74a","slug":"three-people-injured-in-a-collision-between-two-cars-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-102502-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पानी भरने से टंकी फटी, दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पानी भरने से टंकी फटी, दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
सेक्टर-83 स्थित झुग्गियों के पास हुआ हादसा, महिला घायल
निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे मजदूरों के लिए बनाई गई थी, ठेकेदार पर प्राथमिकी
नंबर गेम- 5 दिन पहले बनाई गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेड़कीदौला के सेक्टर-83 स्थित झुग्गियों में एक निर्माणाधीन पानी की सीमेंट की टंकी फटने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला भी घायल हुई है। घटना शुक्रवार की शाम की है। पांच दिन पहले बनाई गई टंकी कच्ची होने के कारण पानी भरने से फट गई थी। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मृतका के परिजन शरीफ अली की शिकायत के आधार पर ठेकेदार अजय के खिलाफ लापरवाही मामला दर्ज किया है।
शरीफ अली ने ने कहा कि टंकी बनाने में खराब सामग्री का इस्तेमाल किया गया और उसे पूरी तरह तैयार होने से पहले ही पानी से भर दिया गया। जिस कारण हादसा हुआ। पुलिस को शुक्रवार की रात करीब दस बजे घटना की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस उपनिरीक्षक रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर-83 स्थित झुग्गियों में पहुंचे। वहां एक निजी एंबुलेंस में सुमैया प्रवीन का शव मिला। पुलिस ने शव को जिला मोर्चरी गुरुग्राम में सुरक्षित रखवाया गया है।
26 सितंबर 2026 को सुमैया के पिता शरीफ अली ने खेड़की दौला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर ठेकेदार अजय और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत अभियोग संख्या 539 अंकित किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रतियां नियमानुसार संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
टंकी के पास नहा रहे थे बच्चे
शरीफ अली ने बताया कि उनकी चार साल की बेटी सुमैया प्रवीन टंकी के पास नहा रही थी। उनकी पत्नी रूबिना बीबी उसे नहलाने ले गई थीं। पास में ही एक अन्य महिला भी अपने बच्चे को नहला रही थी। इस दौरान पानी भरने से सीमेंट की टंकी फट गई और उसकी दीवारें सुमैया, उस महिला और उसके बच्चे पर गिर गईं। आसपास के लोगों ने मलबे से बच्चों और महिला को बाहर निकाला। सुमैया को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पता चला कि दूसरी महिला के बच्चे की भी मौत हो गई है।
वर्जन
निर्माणाधीन साइट पर पानी की टंकी फटने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार किया जाएगा। -वीरेन्द्र सैनी, एसीपी मानेसर, गुरुग्राम