{"_id":"63c05680e6ac631cad7f28fd","slug":"three-arrested-including-delhi-police-personnel-on-charges-of-cow-smuggling-two-cattle-recovered-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-207627","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गो तस्करी के आरोप में दिल्ली पुलिस के जवान सहित तीन गिरफ्तार, दो गोवंश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गो तस्करी के आरोप में दिल्ली पुलिस के जवान सहित तीन गिरफ्तार, दो गोवंश बरामद
Fri, 13 Jan 2023 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:20 AM IST
सार
सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि एक दिल्ली नंबर की गाड़ी में दो गोवंश हैं जिन्हें चीला गांव से वध की नीयत से तस्करी कर राजस्थान सीमा में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के नूंह जिले में तावडू उपमंडल के गांव चीला से गो तस्करी के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक जवान सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है।साथी ही दो गोवंश व एक वाहन को भी बरामद किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि एक दिल्ली नंबर की गाड़ी में दो गोवंश हैं जिन्हें चीला गांव से वध की नीयत से तस्करी कर राजस्थान सीमा में पहुंचाया जाएगा। चीला मोड़ भाजलाका के समीप दबिश देकर गोवंश सहित तस्करों को दबोचा जा सकता है।
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद चीला की ओर से एक गाड़ी आई जिसके चालक को रुकने का इशारा किया तो उतरकर तीन व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस जवानों ने काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान एक ने अपनी पहचान अमित कुमार निवासी मित्रा उठाना बाबा हरिदास नगर जिला द्वारका दिल्ली, दूसरे ने योगेश कुमार मीणा निवासी जीवद थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर राजस्थान बताई।
विज्ञापन
वहीं तीसरे युवक ने अपनी पहचान आमिर निवासी गांव चीला बताई। वाहन की तलाशी पर दो गाय बरामद हुई। इस संबंध में पूछताछ करने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी योगेश कुमार दिल्ली पुलिस का जवान बताया गया है। जिसे पुलिस की वर्दी में दबोचा गया था।