फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thief kills retired teacher for ₹100 in Gurugram

100 रुपये के लिए बुजुर्ग का कत्ल: चोर ने मांगी नकदी, न दी तो रिटायर्ड शिक्षक का कत्ल; विदेश में रहते है परिवार

Tue, 06 Oct 2026 10:23 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 06 Oct 2026 10:23 AM IST
सार

गुरुग्राम में एक चोर ने 100 रुपये के लिए रिटायर्ड शिक्षक की हत्या कर दी। चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपी ने विरोध पर बुजुर्ग को धक्का दिया, गिरने पर आरोपी ने बुजुर्ग का गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Thief kills retired teacher for ₹100 in Gurugram
gurugram murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुरुग्राम में न्यू कालोनी में रविवार रात को 100 रुपये के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। चोरी के इरादे से बुजुर्ग के घर में घुसा चोर 100 रुपये की मांग कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने धक्का दिया, जिससे वह गिर गई और उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


महिला की चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए तो आरोपी छत से दूसरे के घर में नीचे उतरकर छिप गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो से तीन घंटे की कड़ी तलाश के बाद उसे धर दबोचा। हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला निवासी सूरज गुप्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

मृतका की पहचान न्यू कॉलोनी निवासी मधु शर्मा के रूप में हुई है। मृतका के पति की 10 साल पहले ही मौत हो गई थी। न्यू कॉलोनी में मदर डेयरी के पास मकान नंबर 180 में मधु शर्मा अकेली रहती थी। मधु स्कूल में शिक्षक थी और करीब 15 साल पहले रिटायर हुई थीं। 

 
विज्ञापन

महिला के बाकी परिवार वाले विदेश में रहते हैं। पड़ोसी की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसी ने दूसरों को दी जानकारी
पड़ोसियों के मुताबिक वह मिलनसार थीं और आसपास के लोगों से उनके अच्छे संबंध थे। वह घर में अकेली रहती थीं। ऐसे में रविवार रात को युवक घर को बंद समझ कर घुस गया। पड़ोसी इक्षित नागपाल ने उसे घर में घुसते हुए बालकनी से देख लिया। कुछ देर बाद युवक छत की तरफ चला गया। 

 

अनहोनी की आशंका हुई तो उसने अन्य इसके बारे में अन्य पड़ोसियों को बताया। आरोपी महिला के बैग में कीमती सामान ढूंढ रहा था। इसी दौरान महिला ने चोरी होते देख विरोध कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला से 100 रुपये मांग रहा था।
 

सरिया बांधने का काम करता है आरोपी
महिला ने चोरी का विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया। उनकी चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों को इकट्ठा होते देख आरोपी महिला के घर की छत से दूसरे घर से नीचे उतरा और छिप गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ढूंढना शुरू कर दिया।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को ढूंढ लिया और हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह निर्माणाधीन घरों में सरिया बांधने का काम करता है। उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

आरोपी नशे का आदी है और उसे लगा था कि पुराना मकान बंद होगा, क्योंकि बाहर लाइट नहीं जल रही थी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धक्का दे दिया और गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। -संजीव, इंस्पेक्टर,थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed