फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There may be water shortage in the city tomorrow

Gurugram News: शहर में कल हो सकती है पानी किल्लत, बंद रहेगा ट्रीटमेंट प्लांट

Wed, 17 Jan 2024 03:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
There may be water shortage in the city tomorrow
18 जनवरी को मरम्मत के लिए बंद होगी चंदू के प्लांट से जुड़ी पाइप लाइन
विज्ञापन

शहर के अधिसंख्य हिस्से होंगे प्रभावित, 24 घंटे बंद होगी पानी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चंदू बुढ़ेरा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर को जलापूर्ति करने वाली मास्टर पाइप लाइन 18 जनवरी की सुबह 11 बजे से 19 जनवरी की सुबह 11 बजे तक बंद रखी जाएगी। प्लांट में रखरखाव और वाल्व बदलने के कार्य के कारण पानी को बंद किया जाएगा।

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि यह कार्य पहले 15 जनवरी को होना था, मगर अब 18 जनवरी को होगा। इससे शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जरूरत है कि एक दिन पहले ही पानी बचाकर रखा जाए। जलापूर्ति बंद होने से सेक्टर-4, 7, 9, 11, 12,, और 81 से लेकर 115 तक, दयानंद कॉलोनी, पुराना गुरुग्राम, लक्ष्मण विहार, छोटी माता और सेक्टर-51 के बूस्टिंग स्टेशन से जुड़े इलाके (सेक्टर 42 से 74 तक) और बादशाहपुर के इलाके प्रभावित रहेंगे। इन इलाकों में स्थानीय स्तर पर टंकियों में पानी बचाकर रखने और कम खर्च की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed