{"_id":"68ceff57b57bca8a5308d6c1","slug":"the-young-man-hanged-himself-from-the-fan-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-67819-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक ने पंखे से फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक ने पंखे से फंदा लगाया
विज्ञापन
गुरुग्राम। सदर थाना अंतर्गत झाड़सा गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस माैके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।
मृतक की पहचान औरैया (उत्तर प्रदेश) के पन्हर गांव निवासी अनुज कुमार (34 वर्ष) के रूप में हुई है। अनुज कुमार पिछले कई साल से अपनी पत्नी के साथ झाड़सा गांव में किराये पर रह रहा था और यहां पर फल व सब्जी बेचने का काम करता था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच किसी बात पर अनबन हो रखी थी। शुक्रवार की रात को जब अनुज की पत्नी पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी तो उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जांच अधिकारी उमेश ने बताया कि मृतक युवक के परिवार वालों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह के बारे में पता चल सकेगा। ब्यूराे