फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The weather took a turn amidst the presence of clouds, cold increased

बादलों की मौजूदगी के बीच मौसम ने ली करवट, ठंड बढ़ी

Fri, 11 Dec 2020 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The weather took a turn amidst the presence of clouds, cold increased
गुरुग्राम। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का जिले के मौसम में भी असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और सीजन में पहली बार सुबह के समय सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा तो धूप नदारद रही। वहीं, शुक्रवार को दिन भर बादलों की मौजूदगी रही लेकिन बारिश नहीं हुई। धूप न खिलने से ठंड का असर भी शुक्रवार को बढ़ गया। खासकर ग्रामीण इलाकों में तो सुबह के समय कड़ाके की ठंड रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था, जिसका अगले दिन शुक्रवार को व्यापक तौर पर असर देखने को मिला। शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था जबकि धूप नदारद थी। सुबह से ही मौसम को देखकर दिन में अच्छी धूप खिलने के आसार कम नजर आ रहे थे और ऐसा ही हुआ। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप जरूर खिली, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं खिली। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को भी कमोबेश यही स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते अगले सप्ताह से ठंड में और इजाफा होगा। शुक्रवार को दिन में शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed