फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The service road of Manesar elevated flyover will be ten meters wide.

Gurugram News: मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर की सर्विस रोड दस मीटर चौड़ी होगी

Tue, 02 Apr 2024 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The service road of Manesar elevated flyover will be ten meters wide.
एनएचएआई को भेजा गया प्रस्ताव, बाजार में जाम से जयपुर जाने वालों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेसर बाजार की सर्विस रोड सात के बजाय अब दस मीटर चौड़ी होगी। इसकी मंजूरी के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी के बाद मानेसर में 1220 मीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर पर काम शुरू होगा ।
दिल्ली-जयपुर जाने वाले लोगों को मानेसर, बिलासपुर और बावल में जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में करीब ढाई घंटे की दूरी को पूरा करने में तीन से चार घंटे लग जाते हैं। आम लोगों के साथ पर्यटकों को भी जाम से दो-चार होना पड़ता है। इसे देखते हुए लंबे समय से इन जगहों पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने की मांग की जा रही थी। इस पर नेशनल हाईवे अथॉर्टी ऑफ इंडिया ( एनएचएआई ) ने इन जगहों पर फ्लाई ओवर बनाने की योजना को मंजूरी दे दी थी। इसमें कापड़ीवास के फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया और बावल में काम चल रहा है।
विज्ञापन

----

प्रशासन ने सर्विस लेन चौड़ा करने को कहा
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे अधिक जाम की समस्या मानेसर बाजार में होती है। हाईवे के दोनों ओर दुकानें होने से हमेशा यातायात प्रभावित रहता है। यहां पर लंबे समय से लोग फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे थे। इस पर एनएचएआई ने पिछले साल दिसंबर काम शुरू करा दिया था। पिलर के लिए सर्विस लेन बनाई जा रही थी। हालांकि मौक पर पहुंचे डीसीपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मानेसर बाजार में बनाई जा रही सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड को कम बताया। इसे कम से कम दस मीटर चौड़ा करने को कहा। इस पर सर्विस रोड को चौड़ा करने के लिए एक प्रस्ताव बनाकर एनएचएआई को भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि सर्विस लेन की चौड़ाई कम होने से बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में इसे दस मीटर चौड़ा होना जरूरी है। एनएनएआई को वर्क ऑफ स्कोप में बदलाव की मंजूरी देनी है। निर्माण कंपनी के अनुसार बाजार में अतिक्रमण हटाया जा चुका है। सड़क को चौड़ा करने के लिए एनएचएआई की मंजूरी जरूरी है। उनका कहना है कि मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर 26 पिलर्स पर 1220 मीटर लंबा होगा। मानेसर पुलिस चौकी से एनएसजी गेट पर एलिवेटेड फ्लाई ओवर बनेगा। इस पर करीब 75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसे एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
3200 औद्योगिक संस्थानों को मिलेगा लाभ

फ्लाईओवर बन जाने से आईएमटी समेत आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा 3200 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। दूसरा जयपुर-दिल्ली के बीच जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। आईएमटी मोनसर इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के अनुसार फ्लाई ओवर बन जाने से केएमपी जाने वालों को राहत मिलेगी। बिलासपुर में काफी संख्या में वेयर हाउस भी बने हैं।


बिलासपुर में 12 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

मानेसर के बाद बिलासपुर में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से करीब 150 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इससे हाईवे पर लोगों को बिलासपुर चौक पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। इस पर काम चल रहा है और इस साल तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे जयपुर जाने वालों को दिल्ली से जयपुर तक जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed