{"_id":"686176e41f4aaee0d70bf61c","slug":"the-problem-of-power-cuts-increased-in-rural-areas-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-61137-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्रामीण अंचल मे बढ़ी बिजली कटौती की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्रामीण अंचल मे बढ़ी बिजली कटौती की समस्या
विज्ञापन
फर्रुखनगर के लोगों ने बिजली कटौती की शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। कस्बा और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग बहुत परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है, कभी पूरे दिन तो कभी पूरी रात सप्लाई नहीं मिल पा रही है। जब विद्युत सप्लाई मिलती है तो लो वोल्टेज की समस्या के कारण कूलर पंखा नहीं चल पाते, जिससे लोगों को रात में मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ता है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह से सप्लाई सुधरवाने की मांग की है।
कस्बा फर्रुखनगर व उससे लगे गांवों में बिजली की सप्लाई सबडिवीजन फरूखनगर के फीडर से की जाती है, लेकिन करीब 50 साल पुरानी जर्जर लाइनों और केबल पर गर्मी के चलते लोड बढ़ने से तार टूट जाते हैं और केबल भी जल जाती हैं। लाइनों में फॉल्ट आने का खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि इस क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सुचारु रूप से की जाए, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में कूलर व पंखे की हवा का सुख प्राप्त हो सके।
क्या कहते है लोग
बिजली की असमय कटौती के कारण क्षेत्र के लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा ह। प्रशासन इस समस्या से तुरंत निजात दिलाए। - मुकेश सैनी नागरिक
बिजली बहुत कम आ रही है और जो आ रही है वह लो वोल्टेज। इस कारण इस क्षेत्र के लोग काफी परेशान हो रहे हैं।- बिजेन्द्र प्रजापति, निवासी खुर्मपुर
ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे की कटौती के कारण उपभोक्ताओं को दिन में बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है और रात में भी बार बार कटौती की जा रही है - ग्रामीण नवीन कुमार, सुंदरपुर जराऊ