फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The number of stolen vehicles of the insurance company reached Nagaland from stolen vehicles

बीमा कंपनी की पूर्ण क्षतिग्रस्त गाड़ी के नंबर से नागालैंड पहुंचती थी चोरी की गाड़ी

Thu, 14 Jan 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The number of stolen vehicles of the insurance company reached Nagaland from stolen vehicles
गुरुग्राम। क्लेम देने के बाद बीमा कंपनी द्वारा कबाड़ में बेची जाने वाली पूर्ण क्षतिग्रस्त (टोटल लॉस) गाड़ियों के नंबर का प्रयोग कर दिल्ली एनसीआर से गाड़ी नगालैंड पहुंचाई जाती थी। एसीपी (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि बीमा कंपनी पूर्ण क्षतिग्रस्त गाड़ी को कबाड़ में बेचने के साथ ही गाड़ी के सभी हक भी कबाड़ी को ही बेच देती है। इसका फायदा यह लोग उठाते हैं और क्षतिग्रस्त गाड़ी से इंजन व चेसिस नंबर की प्लेट उतार लेते थे। कबाड़ी से गाड़ी की आरसी लेकर उसके आधार पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवा लेते थे। इसी नंबर प्लेट के आधार पर ही गाड़ी को नगालैंड भेजा जाता था। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नगालैंड जाने के दौरान रास्ते में दिल्ली-एनसीआर का नंबर देखकर पुलिस गाड़ी को संदिग्ध मानती है और पकड़े जाने का डर रहता है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर नंबर की गाड़ी के लूट होने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने भी पकड़ी थी फर्जी रजिस्ट्रेशन की गाड़ियां
एसीपी ने बताया कि करीब एक साल पहले स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गाड़ियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला उजागर किया था। इसमें दादरी नंबर की गाड़ियां मिली थी जिनका आरटीए में कोई रिकॉर्ड नहीं था। इस मामले में भी आरोपियों ने संलिप्तता बताई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने डीएलएफ फेज-3, सेक्टर-14, सेक्टर-40, सेक्टर-18 गुरुग्राम समेत रोहतक, दादरी, महम और तावडू में 9 वाहनों की वारदात का खुलासा कर चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 100 से अधिक वारदात को अंजाम देना बताया है। आरोपियों के कब्जे से 2 नंबर प्लेट्स, 1 टैब, 3 सॉकेट, 1 लीड, 1 मास्टर चाभी, 1 प्लेट इस्ट्रूमेंट बरामद किया है।
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में भी बेच चुके हैं गाड़ी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह 50 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर समेत इंजन व चेसिस नंबर की प्लेट बदलकर गुरुग्राम, दिल्ली, फरीदाबाद, राजस्थान समेत हरियाणा के अन्य जिलों में बेच चुके हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश के रजिस्ट्रेेशन नंबर की नंबर प्लेट भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed