फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Municipal Corporation office will be ready by the end of December.

Gurugram News: दिसंबर के अंत तक बनेगा नगर निगम का कार्यालय

Thu, 03 Sep 2026 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation office will be ready by the end of December.
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने निर्माणाधीन कार्यालय की विकास कार्य की समीक्षा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने महरौली-गुरुग्राम रोड स्थित व्यापार सदन, सेक्टर-14 में निर्माणाधीन नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय भवन के विकास कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि भवन निर्माण का कार्य 31 दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि जनवरी 2027 से नए भवन में निगम का कामकाज शुरू किया जा सके। बैठक में चीफ इंजीनियर विजय ढाका व उनकी टीम भी मौजूद रही। माना जा रहा है कि बारिश खत्म होने के बाद काम में तेजी आएगी।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नया निगम मुख्यालय

निर्माणाधीन एमसीजी कार्यालय भवन लगभग 8580 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 184 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। यह बहुमंजिला भवन आधुनिक प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है, जिसमें नागरिकों एवं निगम अधिकारियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना के तहत भवन में तीन बेसमेंट सहित कुल 10 मंजिलें विकसित की जा रही हैं। भवन में पर्याप्त पार्किंग सुविधा, नागरिक सुविधा केंद्र, प्रदर्शनी क्षेत्र, सम्मेलन कक्ष, कार्यालय कक्ष, आधुनिक कार्यस्थल, सार्वजनिक सुविधाएं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


नागरिकों को एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न सेवाएं

भवन के ग्राउंड फ्लोर पर सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर (सीएफसी) स्थापित किया जाएगा, जहां नागरिकों को संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जल एवं सीवर सेवाएं, शिकायत निवारण तथा अन्य नगर निगम सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसके अलावा सार्वजनिक सुविधाएं, प्रतीक्षालय, एटीएम, डिस्पेंसरी एवं अन्य नागरिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर कार्यालय से लेकर अभियंत्रण शाखाओं तक सभी विभाग होंगे एक छत के नीचे

भवन की विभिन्न मंजिलों पर महापौर कार्यालय, उपमहापौर कार्यालय, पार्षद कक्ष, सम्मेलन कक्ष, वित्त शाखा, लेखा शाखा, आईटी एवं जीआईएस शाखा, अभियंत्रण शाखाएं, राजस्व विभाग, जनस्वास्थ्य एवं स्वच्छता शाखा सहित विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। इससे निगम की विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed