फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The milk seller was stabbed with a knife in an altercation. Condition serious, police engaged in action

Gurugram News: दूध विक्रेता को कहासुनी में घोंपा चाकू। हालत गंभीर,पुलिस कार्रवाई में जुटी

Fri, 13 Jan 2023 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
The milk seller was stabbed with a knife in an altercation. Condition serious, police engaged in action
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


तावडू।उपमंडल के अंतर्गत सुनारी अतीत का मोड पर मंगलवार देर शाम एक दूध विक्रेता के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हो गई। कहासुनी में दूध विक्रेता के पेट में चाकू घोंप दिया गया। जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। घायल दूध विक्रेता का उपचार जारी है तो पुलिस जांच में जुटी है।पीड़ित के नजदीकी पप्पू ने बताया कि साहडोद भिवाड़ी राजस्थान निवासी तेजपाल दूध का काम करता है।मंगलवार शाम वह गांव निजामपुर में आया था।इसी दौरान कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई।आरोप है कि देर शाम से जब तेजपाल घर लौट रहा था तो सुनारी अतीतका मोड़ पर कहासुनी से गुस्साए कुछ लोगों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया।शोर-शराबा होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।घायल को भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस का कहना है पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed