फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The girl's side broke the marriage due to the dispute over dowry, the wedding procession returned

Gurugram News: दहेज के लिए विवाद पर लड़की पक्ष ने तोड़ी शादी, लौटी बरात

Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The girl's side broke the marriage due to the dispute over dowry, the wedding procession returned
लड़की वालों को 73 लाख रुपये देगा लड़का पक्ष, हुआ समझौता
विज्ञापन

विवाद की वजह से रात दाे बजे तक समारोह स्थल नहीं पहुंची थी बरात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के भांगरौला गांव में जुडोला से आई बरात दहेज को लेकर हुए मनमुटाव के कारण मंगलवार रात दो बजे तक समारोह स्थल पर नहीं पहुंची। ऐसे में लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया और 23 फरवरी को लग्न व ब्रेजा गाड़ी को भी वर पक्ष ने लौटा दिया। इस मामले में भांगरौला गांव में पंचायत करके दोनों पक्षों में लिखित समझौता कराया गया। बरातियों को ग्रामीणों ने भांगरौला में ही लगभग 15 घंटे तक रोके रखा था।
खेड़कीदौला थाना पुलिस टीम के समक्ष दोनों पक्षों में लिखित समझौते के बाद बरात में आए लोगों को वापस भेज दिया। खेड़कीदौला थाना पुलिस को भी दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते की कॉपी दी गई है। लड़की पक्ष की ओर से शादी से मना किए जाने की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। पुलिस को दिए गए समझौते की कॉपी के अनुसार गांव भांगरौला निवासी सेवाराम ने अपनी बेटी की शादी जुडोला गांव निवासी मोहित पुत्र कृष्ण के साथ तय की थी। 23 फरवरी 2025 को सेवाराम की बेटी की लग्न भेजी गई थी। मंगलवार की रात को शादी होनी थी। लड़का पक्ष बरात लेकर मंगलवार शाम को गांव भांगरौला पहुंच गया, लेकिन समारोह स्थल पर रात दो बजे तक नहीं पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों में मनमुटाव भी हो गया। शादी को रद्द करने के पीछे दहेज में बड़ी गाड़ी व नकदी की मांग बताई गई है। बताया गया है कि लड़की पक्ष ने पूरा घरेलू सामान व ब्रेजा गाड़ी 23 फरवरी को लगन के साथ भेज दी थी। जिसे शादी के रद्द होने के समझौते से पहले ही लौटा दिया गया।
विज्ञापन

प्लॉट और मकान का एग्रीमेंट
समझौते के अनुसार, लड़का पक्ष 73 लाख रुपये लड़की पक्ष को देगा। लड़के पक्ष के पास रकम नहीं होने से उन्हें एक प्लॉट, मकान का एग्रीमेंट भी करना पड़ा है। यह रकम मनोज यादव निवासी साढ़राणा ने देने की जिम्मेवारी ली है। इसके एवज में लड़का पक्ष मनोज यादव को चार कनाल जमीन फाजिलपुर बादली व जुड़ोला स्थित 220 गज प्लॉट में दो मंजिला मकान का भी एग्रीमेंट कराया है। इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की सहमति रही। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते की एक प्रति खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

बीते मंगलवार की रात खेड़कीदौला थाना में गांव भांगरौला में लड़का व लड़की पक्ष के बीच कहासुनी होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों के बीच लिखित में समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।

- विरेंद्र सैनी, सहायक पुलिस आयुक्त मानेसर गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed