फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The department released the schedule for admissions in class 9th and 11th

Gurugram News: नौवीं व 11वीं कक्षा में दाखिलों के लिए विभाग ने जारी किया शेड्यूल

Tue, 28 Mar 2023 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
The department released the schedule for admissions in class 9th and 11th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं मंगलवार को समाप्त हो चुकी हैं और अब नए शैक्षणिक सत्र के तहत दाखिला प्रक्रिया की तैयारियां की जा रही हैं। आखिरी दिन मंगलवार को 12वीं कक्षा में इतिहास व बायोलॉजी विषय की परीक्षा हुई। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव शुरू होगा। विभाग ने नौवीं व 11वीं कक्षा के दाखिलों का शेड्यूल जारी किया है। 11वीं कक्षा में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रोविजनल दाखिले किए जाएंगे। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद तक सामान्य तौर पर दाखिले दिए जाएंगे। परिणाम जारी होने के 25 दिनों तक खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से स्कूल के प्रभारी द्वारा दाखिले करवाए जाएंगे। वहीं परिणाम जारी होने के 35 दिनों तक जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति मिलने पर ही दाखिले होंगे। इसके बाद कोई विद्यार्थी दाखिला नहीं लेना चाहता है तो उसको निदेशक, विद्यालय शिक्षा हरियाणा से अनुमति प्राप्त करनी होगी।

नौवीं कक्षा में दाखिलों के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विद्यार्थियों के सामान्य दाखिले किए जाएंगे। इसके बाद एक मई से 16 मई तक स्कूल प्रभारी की अनुमति से दाखिले होंगे। 17 मई से 31 मई तक खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति मिलने के बाद स्कूल प्रभारी द्वारा विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। शिक्षकों को भी सरकारी स्कूलों में दाखिलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक अभिभावकों को सरकारी स्कूलों के लिए प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग की ओर से चलाई गई योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed