{"_id":"67d9b667e0130f497a0f08b5","slug":"the-constable-who-demanded-bribe-in-the-name-of-removing-the-name-from-the-case-was-sent-to-jail-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-53223-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुकदमे से नाम हटाने के नाम पर घूस मांगने वाला हवलदार पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुकदमे से नाम हटाने के नाम पर घूस मांगने वाला हवलदार पहुंचा जेल
विज्ञापन
- एसीबी ने दो साल पहले दर्ज किया था मामला, छापेमारी के दौरान थाने से भाग गया था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो साल पहले सेक्टर 56 थाना क्षेत्र में एक हवलदार के खिलाफ घूस लेने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में हवलदार अजीत फरार चल रहा था। एसीबी की टीम ने दो दिन पहले हवलदार को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद मंगलवार का उसे अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया था। बता दें कि शिकायतकर्ता ने भाई को मुकदमे से निकालने के बदले 1500 रुपये घूस लेने का आरोप लगाया था। रेड के दौरान आरोपी मुख्य सिपाही अजीत सिंह थाना सेक्टर-56, गुरूग्राम के पीछे की ओर बने यातायात कार्यालय के पास शिकायतकर्ता से रिश्वत ली गई। लेकिन आरोपी मुख्य सिपाही को एसीबी की रेड की आशंका होने पर वह अंधेरे का फायदा उठाकर रिश्वत राशि को थाने में पौधों की क्यारी में छुपाकर भाग गया था। एसीबी की टीम द्वारा आरोपी द्वारा ली रिश्वत की राशि को मौके से बरामद कर लिया गया था। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।