फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ten accused including four foreign girls arrested in prostitution

Gurugram News: देह व्यापार में चार विदेशी युवतियों समेत दस आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 May 2024 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ten accused including four foreign girls arrested in prostitution
पुलिस व सीएम फ्लाइंग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए होटल का किया भंडाफोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-57 के जी-ब्लाॅक में बने होटल राव एस्टेट में पुलिस और सीएम फ्लाइंग ने देह व्यापार का खुलासा किया है। गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना पर फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया था। गेस्ट हाउस से चार विदेशी समेत छह युवतियां और चार युवक गिरफ्तार किए गए हैं।

सेक्टर-57 के जी ब्लाॅक में एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार होने की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक तैयार करके गेस्ट हाउस में भेजा। गेस्ट हाउस में संजीव नामक व्यक्ति से उसकी बात हुई। वह गेस्ट हाउस का प्रबंधक था। उसके साथ फर्जी ग्राहक की युवतियों के संबंध में सौदेबाजी हुई थी। सौदेबाजी के बाद फर्जी ग्राहक ने गेस्ट हाउस में प्रवेश किया और टीम को इशारा कर दिया। इसी बीच पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस में दबिश दी। इस दौरान मौके पर 6 युवतियां मिलीं। सभी की उम्र 24 से 34 साल के बीच बताई गई है। गिरफ्तार युवतियों में से दो उज्बेकिस्तान की, दो बांग्लादेश की और एक-एक युवती असम व एक कोलकाता की मिली है। बांग्लादेश की युवतियां बिना वीजा के रह रही हैं। पुलिस टीम ने उनसे वीजा आदि जरूरी कागजात दिखाने को कहा। उनका वीजा खत्म हो चुका था।
विज्ञापन


सेक्टर-56 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान होटल संचालक नारनौली निवासी दिलबाग, बहरोड निवासी संजय, संजीव और रामबाबू के रूप में की गई। आरोप है कि संजय ही युवतियों की फोटो ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेजता था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि गत वर्ष भी गेस्ट हाउस में विदेशी नागरिकों को शरण देने पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed