फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Survey will be done to know the need of infrastructural development after seven years

Gurugram News: सात साल बाद ढांचागत विकास की आवश्यकता जानने को होगा सर्वे

Wed, 14 Jun 2023 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Survey will be done to know the need of infrastructural development after seven years
भविष्य की ढांचागत विकास की आवश्यकता जानने के लिए होगा सर्वे
विज्ञापन


गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने दिए हैं सर्वे के निर्देश दिए आंकलन होगा
अगले 20 साल में कितने अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटओवर ब्रिज की होगी जरूरत




अमर उजाला ब्यूरो

गुुरुग्राम। भविष्य की ढांचागत विकास की जरूरतों को ध्यान में रखते उसके मुताबिक फ्लाईओवर, अंडरपास और फुटओवर ब्रिज बनाने की आवश्यकता की जानकारी हासिल करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सात साल बाद सर्वे कराने जा रहा है।
प्राधिकरण ने अब इसके लिए संबंधित विभागों को सर्वे करने के आदेश दिए हैं। इसमें यह पता लगाया जाएगा आने वाले 20 वर्षों में शहर की यातायात की आवश्यकताएं कितनी बढ़ जाएंगी। खासतौर से द्वारका एक्सप्रेसवे, मेट्रो विस्तार और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद किन क्षेत्रों में यातायात दबाव अधिक हो सकता है, इसका आकलन करने के बाद वहां ढांचागत विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

शहर में फ्लाईओवर, अंडरपास, फुट ओवर ब्रिज जैसी बुनियादी ढांचे के विकास संबंधी योजना के लिए सर्वे सात वर्ष पहले कराया गया था। जीएमडीए के अधिकार क्षेत्र में 284.5 किमी की सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी है। इसमें 73 किमी सड़कों की विशेष मरम्मत या अपग्रेडेशन का काम हो चुका है। 34 किमी की सड़कों पर काम प्रगति पर है, जबकि 75.2 किमी की सड़कों पर काम प्रस्तावित है। इसके अलावा शहर में जो बड़े प्रोजेक्ट में उनमें शीतलामाता मेडिकल कॉलेज, सर्दर्न पेरिफेरल रोड, सिक्स लेन मास्टर रोड पटौदा से मानेसर तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा कहते हैं कि गुरुग्राम में तेज गति से विकास कर रहा है और अगले एक-दो दशकों में शहर की बढ़ती जरूरतों, मांगों के साथ तालमेल रखने के लिए और शहर के गतिशीलता को प्रभावित करने वाले किसी भी संभावित मुद्दों को दूर करने के लिए, एक फ्यूचरिस्टिक प्लानिंग की जानी चाहिए। जीएमडीए उन प्रमुख जंक्शन, सड़कों आदि की पहचान करेगा, जहां आवश्यक बुनियादी ढांचे की समय पर योजना और इसको धरातल पर उतारने के लिए रीमॉडलिंग, अपग्रेडेशन की आवश्यकता है। हम व्यापक रूप से विशेषज्ञों और नागरिकों को भविष्य में संभावित ट्रैफिक जाम के स्थानों को प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिससे जनता के लाभ के लिए ऐसे मुद्दों को समय पर हल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed