फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Student data for scholarships will be upStudent data for scholarships will be updated by September 28.dated by September 28.

Gurugram News: छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का डाटा 28 सितंबर तक होगा अपडेट

Thu, 10 Sep 2026 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Student data for scholarships will be upStudent data for scholarships will be updated by September 28.dated by September 28.
वन स्कूल ऐप पर जानकारी अपलोड करने के स्कूलों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग ने राजीव गांधी छात्रवृत्ति योजना के लिए विद्यार्थियों का डेटा 27 सितंबर तक अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2026-27 के लिए विद्यार्थियों का डाटा वन स्कूल ऐप पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। योजना के तहत वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर पिछली कक्षा में प्रथम श्रेणी में सबसे अधिक अंक पाने वाले एक छात्र और एक छात्रा का चयन किया जाएगा।
स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों का डाटा 28 सितंबर 2026 तक पोर्टल पर जरूर अपडेट कर दें। इसके बाद विभाग की ओर से डाटा लेकर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

----------------------

डाटा छूटा तो जिम्मेदारी होगी तय
शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि अगर किसी विद्यार्थी की जानकारी समय पर अपलोड नहीं हुई और उसे छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल मुखिया और कक्षा प्रभारी की होगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को 30 सितंबर तक प्रमाण पत्र भेजकर यह बताना होगा कि जिले के सभी स्कूलों को डाटा अपडेट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed