फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special campaign to prevent waterlogging at 102 vulnerable locations.

Gurugram News: 102 संवेदनशील स्थलों पर जलभराव रोकने के लिए विशेष अभियान

Tue, 23 Jun 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Special campaign to prevent waterlogging at 102 vulnerable locations.
निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में मानसून प्रबंधन सेल की बैठक में कार्यों की समीक्षा की गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानसून को देखते हुए नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम के जोन-5, 6, 7 और 8 में चिन्हित 102 जलभराव संभावित स्थलों पर युद्धस्तर पर ड्रेनेज सुधार, नालों की सफाई, डिसिल्टिंग और अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं।
निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित मानसून प्रबंधन सेल की बैठक में इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। नगर निगम के अनुसार जोन-5 में चिन्हित 29 हॉटस्पॉट में से 13 पर समस्या का समाधान किया जा चुका है। वहीं जोन-6 के 22 जलभराव स्थलों में से 8 पर कार्य पूरा हो गया है। जोन-7 में 21 में से 11 और जोन-8 में 14 में से 6 स्थलों पर जलनिकासी संबंधी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। शेष स्थानों पर भी निर्धारित समयसीमा के अनुसार काम जारी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि जलभराव से जुड़ी योजनाओं को शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म श्रेणियों में विभाजित कर कार्यान्वित किया जा रहा है। कई योजनाओं को मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि दीर्घकालिक योजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि मानसून के दौरान नागरिकों को राहत देने के लिए ड्रेनों की सफाई, स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण, पंपिंग संसाधनों की उपलब्धता और फील्ड स्तर पर निगरानी को मजबूत किया गया है। सभी जोनों में जलभराव संभावित स्थलों की नियमित समीक्षा की जा रही है। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका एवं डॉ. जयवीर यादव, संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, मुख्य अभियंता विजय ढाका सहित निगम के अन्य अभियंता और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


38 हॉटस्पॉट पर कार्य पूरा
चार जोनों में 102 जलभराव संभावित स्थल चिन्हित किए गए हैं। इसमें 38 हॉटस्पॉट पर कार्य पूरा हो चुका है। हाइपरक्रिटिकल क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। निगम अपने एरिया में जलभराव को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed