{"_id":"6aa2add8ee53505a0d04e8df","slug":"sonipat-defeated-by-106-runs-gurgaon-team-qualifies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100657-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोनीपत को 106 रन से हराया, गुड़गांव की टीम ने किया क्वालिफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोनीपत को 106 रन से हराया, गुड़गांव की टीम ने किया क्वालिफाई
विज्ञापन
अथर्व यादव और शिवाई मलिक के अर्धशतक के बाद भावेश यादव ने बरपाया कहर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गुड़गांव ने सोनीपत को 106 रन से हराकर क्वालिफाई कर लिया है। रोहतक स्थित चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-बी पर खेले गए मुकाबले में गुड़गांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 242 रन बनाए। जवाब में सोनीपत की पूरी टीम 46.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई।
गुड़गांव के अथर्व यादव ने 59 रन की पारी खेली। शिवाय मलिक ने 52 रन बनाकर उनका साथ दिया। इसके अलावा मयंक बिष्ट ने 50 गेंदों पर 40 और आर्यन दहिया ने 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनीपत की टीम गुड़गांव के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। युग दहिया ने 41 रन बनाए, जबकि आर्यन ने 22 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
गुड़गांव की ओर से भावेश यादव ने चार विकेट चटकाए। राघवेंद्र सोलंकी और रौनक घोष ने दो विकेट लिए। अथर्व यादव ने भी एक विकेट हासिल किया। गुड़गांव की गेंदबाजी के आगे सोनीपत की पूरी टीम 136 रन पर ढेर हो गई और गुड़गांव ने 106 रन से मुकाबला अपने नाम कर अगले दौर का टिकट कटाया।