फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sonipat defeated by 106 runs; Gurgaon team qualifies.

Gurugram News: सोनीपत को 106 रन से हराया, गुड़गांव की टीम ने किया क्वालिफाई

Thu, 10 Sep 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Sonipat defeated by 106 runs; Gurgaon team qualifies.
अथर्व यादव और शिवाई मलिक के अर्धशतक के बाद भावेश यादव ने बरपाया कहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गुड़गांव ने सोनीपत को 106 रन से हराकर क्वालिफाई कर लिया है। रोहतक स्थित चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-बी पर खेले गए मुकाबले में गुड़गांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 242 रन बनाए। जवाब में सोनीपत की पूरी टीम 46.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई।



गुड़गांव के अथर्व यादव ने 59 रन की पारी खेली। शिवाय मलिक ने 52 रन बनाकर उनका साथ दिया। इसके अलावा मयंक बिष्ट ने 50 गेंदों पर 40 और आर्यन दहिया ने 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनीपत की टीम गुड़गांव के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। युग दहिया ने 41 रन बनाए, जबकि आर्यन ने 22 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
विज्ञापन




गुड़गांव की ओर से भावेश यादव ने चार विकेट चटकाए। राघवेंद्र सोलंकी और रौनक घोष ने दो विकेट लिए। अथर्व यादव ने भी एक विकेट हासिल किया। गुड़गांव की गेंदबाजी के आगे सोनीपत की पूरी टीम 136 रन पर ढेर हो गई और गुड़गांव ने 106 रन से मुकाबला अपने नाम कर अगले दौर का टिकट कटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed