{"_id":"64b052fa0538db06ea043037","slug":"son-stabs-father-death-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9649-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बेटे ने पिता को चाकू घोंपा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बेटे ने पिता को चाकू घोंपा, मौत
विज्ञापन
वारदात के बाद पिता को खुद ले गया अस्पताल
मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। नशे में हुई कहासुनी पर युवक ने अपने पिता को चाकू घोंप दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद युवक अपने पिता को अस्पताल लेकर गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर उसके पुत्र पर केस दर्ज कर लिया और तलाश कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में फर्रुखनगर के बालाजी कॉलोनी निवासी गीता देवी ने बताया कि उसकी शादी लगभग 28-29 साल पहले पवन से हुई थी। उसके दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे नितिन व बेटी प्रिया की शादी हो चुकी है, जबकि योगेश अविवाहित है। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे योगेश नशे की हालत में घर आया। किसी बात पर पिता से कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों ने शराब पी और आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगे।
झगड़े की आवाज सुनकर गीता देवी नीचे आई तो देखा पवन चारपाई पर पड़ा है और उसके पेट से खून निकल रहा है। इस बीच योगेश ने कहा कि झगड़े के दौरान उससे चाकू लग गया है। योगेश अपने किसी दोस्त की गाड़ी लेकर आया और पिता को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां पवन की मौत हो गई।