फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six new bus depots will be built in the city

Gurugram News: शहर में बनेंगे छह नए बस डिपो

Sun, 03 Mar 2024 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Six new bus depots will be built in the city
जीएमडीए जमीन की कर रहा तलाश, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

प्रत्येक डिपो में 100 सिटी बसें खड़ी करने व उनके लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा यात्रियों की सुविधा और सार्वजनिक परिवहन के व्यापक सुधार के लिए छह नए बस डिपो बनाने की योजना पर काम शुरू किया है। बस डिपो के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जीएमडीए व गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) द्वारा पुराने शहर में मेट्रो परियोजना के तहत बनने वाले मेट्रो स्टेशनों और द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगते क्षेत्रों तक यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुगमन सिटी बसों का संचालन करने की तैयारी है।
भविष्य की योजनाओं को देखते हुए जीएमडीए और जीएमसीबीएल सिटी बसों के लिए धरातल पर कार्य कर रहे हैं। सेक्टर-48 में नए बस डिपो की डीपीआर तैयार कराई जाएगी। अगर योजना को अमलीजामा पहनाया जाता है तो अगले छह माह में नया बस डिपो तैयार किया जाएगा। वहीं जीएमडीए ने सेक्टर-65 में एचएसवीपी से लगभग छह एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। एचएसवीपी से जमीन मिलने के उपरांत जीएमडीए की ओर से यहां नया बस डिपो बनाने की डीपीआर तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन

----

एक डिपो के लिए छह एकड़ जमीन की जरूरत

जीएमसीबीएल द्वारा द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-81 से सेक्टर-95 क्षेत्र में, सेक्टर-99 से सेक्टर-115 क्षेत्र में और मानेसर सहित अन्य छह स्थानों पर नए बस डिपो बनाने के लिए जमीन की तलाश है। पुराने गुरुग्राम शहर में मेट्रो विस्तार परियोजना पर कार्य चल रहा है। ऐसे में जीएमसीबीएल ऐसे स्थानों पर बस डिपो व बस टर्मिनल बनाने की योजना तैयार कर रहा है, जहां पर मेट्रो स्टेशन बनेंगे और यात्रियों का ज्यादा आवागमन होगा। इन डिपो से जिले के विभिन्न रूटों पर सिटी बसों का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो डिपो से हो रहा सिटी बसों का संचालन
जीएमसीबीएल द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर-10 और सेक्टर-52 में एक-एक बस डिपो का संचालन किया जा रहा है। जीएमसीबीएल द्वारा एक डिपो में लगभग 100 बसों के संचालन हेतु छह एकड़ जमीन चाहिए। सेक्टर-10 डिपो की 13 एकड़ जमीन होने की वजह से इस डिपो को दो भाग में बांटा गया है। वहीं, सेक्टर-52 स्थित बस डिपो की जमीन लगभग छह एकड़ है। इन दोनों डिपो से गुरुग्राम में लगभग 28 रूटों पर सीएनजी से संचालित होने वाली 150 गुरुगमन सिटी बसों का संचालन किया जाता है।

----
वर्जन
गुरुगमन सिटी बसों के लिए जिले में 6 नए डिपो बनाने की योजना है और तीन को अपग्रेड किया जाएगा। एक डिपो के लिए छह एकड़ जमीन की जरूरत है। जीएमडीए की एक टीम यात्रियों के आवागमन की संख्या और नई मेट्रो परियोजना के अनुसार नए बस डिपो के लिए जगह तलाश करेगी। तय मानकाें पर खरी उतरने वाली जमीन की पहचान करके संबंधित विभाग से जमीन अधिग्रहण की बात की जाएगी। - आरडी सिंघल, महाप्रबंधक मोबिलिटी विंग जीएमडीए गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article