फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewer line work will be completed soon in Naharpur Kasan

Gurugram News: जल्द पूरा होगा नाहरपुर कासन में सीवर लाइन का काम

Tue, 10 Jun 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sewer line work will be completed soon in Naharpur Kasan
15 दिनों में एसटीपी में जुड़ जाएगी सीवर लाइन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के गांव नाहरपुर कासन में सात दिनों के भीतर सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो जाएगा। अगले 15 दिनों में सीवर लाइन को एसटीपी में जोड़ दिया जाएगा। यह काम पूरा होने के बाद गांव में सीवर के पानी की निकासी सुचारु रूप से होने लगेगी।

आयुक्त आयुष सिन्हा ने सोमवार को निगम अधिकारियों के साथ गांव नाहरपुर कासन का दौरा किया। ग्रामीणों व पार्षद के माध्यम से सीवर के गंदे पानी की निकासी न होने की शिकायत आयुक्त को मिली थी। आयुक्त ने अपने दौरे के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि सात दिनों के भीतर गांव से निकलने वाली सीवर लाइन डालने का काम पूरा होना सुनिश्चित करें। इसके अलावा आईएमटी सेक्टर-6, 7 में भरने वाले सीवर के गंदे पानी की निकासी का रास्ता भी जल्द ढूंढा जाए। इस पर निगम अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि सीवर लाइन डालने का काम मंगलवार से शुरू होगा। अगले 15 दिनों में सीवर लाइन डालकर जीएमडीए के एसटीपी में सीवर के पानी की निकासी कर दी जाएगी। अधिकारियों ने आयुक्त को अवगत करवाते हुए कहा कि सीवर लाइन का काम पूरा होने से सेक्टर-81 चौक पर भरने वाले गंदे पानी से भी राहत मिलेगी। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी सीवर के मैनहोल खुले न हों। इसके अलावा मानसून से पूर्व सभी सीवर, नालों और नालियों की सफाई भी पूरी हो। यदि मानसून में जलभराव हुआ तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। इसके अलावा निगम क्षेत्र में पड़ने वाले जोहड़ों की सफाई व फाॅगिंग भी करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed