फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven-year-old boy kidnapped and murdered, body thrown near KMP

Gurugram News: सात साल के बच्चे का अपहरण करने के बाद हत्या, केएमपी के पास शव फेंका

Mon, 21 Jul 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Seven-year-old boy kidnapped and murdered, body thrown near KMP
- शरीर पर चाकू से गोदने के 16 निशान मिले
विज्ञापन

- शनिवार को गायब हुआ था बच्चा, निजी कंपनियों में काम करते हैं बच्चे के माता-पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में फतेहपुर गांव से सात साल के बच्चे का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। बच्चे का शव रविवार की सुबह कलवाड़ी गांव क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे के पास पड़ा मिला। बच्चा (मृतक) शनिवार की शाम से गायब था। चाकू से करीब 16 वार करके उसकी हत्या की गई। मृत बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बिलासपुर थाने में मामला दर्ज किया है। पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक किशाेर पर ही हत्या करने के आरोप लगाया है।
मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। उसके माता-पिता राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं और वर्तमान में बिलासपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में किराये पर रह रहे हैं। दंपती पथरेड़ी गांव स्थित निजी कंपनियों में काम करते हैं। बच्चे की मां माया दिन की शिफ्ट में और पिता कमल रात की शिफ्ट में काम करते हैं। शनिवार को मां अपने बच्चे को पति के पास छोड़कर नौकरी पर गई थीं। इसके बाद जब शाम को वह घर लौटीं तो आशीष घर पर नहीं था। करीब दो घंटे तक माता-पिता दोनों मिलकर बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसके बाद पिता कमल रात की शिफ्ट में ड्यूटी करने चला गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह राहगीरों ने बच्चे का शव पड़ा हाेने के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर तावडू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बिलासपुर थाने का होने की वजह से संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया गया। वहीं, रविवार सुबह जब कमल ड्यूटी से छुट्टी करके कलवाड़ी गांव के पास था तो उसे सूचना मिली कि केएमपी के पास छोटे बच्चे का शव मिला। कमल घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे के शव को देखा तो उसने अपने बेटे आशीष के रूप में पहचान कराई। बच्चे के शरीर पर चोटों के काफी निशान मिले। बिलासपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर पर हत्या के लगाए आरोप
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चे की धारदार हथियार से हत्या करके केएमपी के पास फेंक दिया गया। पिता कमल ने पड़ोस में रहने वाले एक किशोर पर अपने बेटे की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। कमल ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले पड़ोस में रहने वाले बिहार निवासी एक किशोर ने उसके कमरे से मोबाइल चोरी कर लिया था। इसके बारे में बेटे आशीष ने देखकर मोबाइल चोरी के बारे में बता दिया था। इसी मामले में रंजिश रखते हुए किशोर ने उसके बेटे आशीष की धारदार हथियार से हत्या कर दी।



वर्जन
जांच अधिकारी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बच्चे के परिजनों ने एक किशोर पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए हैं। किशोर से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed