फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Salim alias Matka arrested with fake notes

Gurugram News: नकली नोटों के साथ सलीम उर्फ मटका गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2023 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Salim alias Matka arrested with fake notes
आरोपी के पास से 1.87 लाख के नकली नोट बरामद, नूंह में लगी है छपाई की फैक्टरी
विज्ञापन

आटो चलाता है मटका, दस प्रतिशत कमीशन पर जाली नोट बाजार में खपाने की थी तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। सीआईए-39 की टीम ने नकली नोटों के साथ सलीम उर्फ मटका नामक एक युवक को दबोचा है। उसके कब्जे से 1.87 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। सभी नोट 500 रुपये के हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने इस बात का खुलासा किया कि यह नोट नूंह के नगीना में छापे गए हैं। पुलिस आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन में जुटी है। आराेपी ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो चालक है और दस प्रतिशत कमीशन के लालच में नकली नोट बाजार में चलाने के लिए लाया था।

एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस ने जिला अदालत की पार्किंग से एक युवक को नकली नोट के साथ पकड़ा है। वह नकली नोट चलाने के लिए पहुंचा था। आरोपी की पहचान नूंह के रहने वाले सलीम उर्फ मटका के रूप में हुई है। पेशे से वह ऑटो चलाता है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि नूंह जिले के नगीना इलाके में नकली नोट छापने वाला गिरोह सक्रिय है। नगीना के एक गांव स्थित मकान से यह पूरा गोरखधंधा संचालित किया जा रहा है। आरोपी ने बताया कि नकली नोट बाजार में खपाने के बाद उसे दस प्रतिशत का कमीशन मिलना था।
विज्ञापन

----

त्योहार पर बाजारों में खपाने थे नकली नोट



एसीपी क्राइम वरुण दहिया के अनुसार आरोपी सलीम ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया है कि नूंह में नकली नोट छापने की पूरी फैक्ट्री लगी हुई है। इन दिनों त्योहार का सीजन है। ऐसे में इन नकली नोटों को बाजार में चलाया जाना था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ के आधार पर इस फैक्ट्री में रेड करने और इसके अन्य साथियों को पकड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



कितने नोट चलाए, जांच में जुटी पुलिस



पुलिस के मुताबिक आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि उनके गिरोह की ओर से कितने नोट छापे जा चुके हैं और कितने नोट मार्केट में भेजे जा चुके हैं। इस गैंग में और कितने लोग शामिल है। इसके अलावा नोटों के लिए ये सामान कहां से ला रहे थे इसका भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed