{"_id":"687fdd489923c03c620eca34","slug":"sai-baba-temple-decorated-with-flowers-for-shivaratri-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62927-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साईं बाबा मंदिर में शिवरात्रि के लिए फूलों से सजा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साईं बाबा मंदिर में शिवरात्रि के लिए फूलों से सजा दरबार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साईं बाबा मंदिर डीएलएफ फेज 3 में शिवरात्रि महापर्व के शुभ उपलक्ष्य में विशाल फूलों की शृंगार झांकी और भव्य भंडारा व रुद्राभिषेक जलाभिषेक का आयोजन किया गया है।
काशी से पधारे हुए वैदिक विद्वानों द्वारा नित्य प्रतिदिन रुद्राभिषेक चल रहा है। आरती का आयोजन किया जा रहा है। दूर-दूर से भक्त आकर के जलाभिषेक करते हैं और अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। आचार्य नूतन देव ने बताया प्रत्येक साल की भांति इस साल भी लोगों का उत्साह देखते बनता है। श्रावण मास में इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने की विशेष तैयारी की गई है। आने वाले भक्तों के लिए रोजाना रुद्राभिषेक किया जाता है। मंदिर में काशी से आए पंडितों की ओर से यह पूजा की जाती है। सुबह और शाम को मंदिर में विशेष आरती का आयोजन होता है।