फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rohit's body was found stuck in the swamp after 18 hours

Gurugram News: 18 घंटे बाद तालाब के दलदल में फंसा मिला राेहित का शव

Tue, 08 Apr 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rohit's body was found stuck in the swamp after 18 hours
बीते रविवार को दोपहर बाद पैर फिसलने से तालाब में गिरा था
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांव कासन के तालाब में दमकल विभाग और स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम ने लगभग 18 घंटे की मशक्कत के बाद रोहित का शव बरामद किया है।
सोमवार की सुबह लगभग 8.15 बजे गोताखोरों की टीम को शव तालाब के दलदल में फंसा हुआ मिला। टीम के सदस्यों ने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया। सोमवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। दमकल अधिकारी ललित वर्मा के अनुसार बीते रविवार को दोपहर बाद दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि 24 वर्षीय रोहित अपने एक साथी के साथ कासन गांव के तालाब में नहाने गया था। उसका पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो टीमें माैके पर पहुंचीं और तालाब में रोहित की तलाश की। दो घंटे तक भी जब रोहित तालाब में नहीं मिला तो एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने दमकल विभाग के साथ रोहित को तालाब में तलाशने के लिए कार्रवाई की। रविवार देर रात 11.30 बजे तलाश कार्रवाई को बंद किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सात बजे से गोताखोरों की टीमों ने तालाब में दोबारा रोहित की तलाश शुरू की। गोताखोरों की टीम को रोहित के साथी द्वारा तालाब में बताए गए स्थान पर व आसपास नीचे भेजा गया। तालाब के तल पर पहुंची गोताखोरों की टीम को सुबह लगभग 8.15 बजे रोहित का शव दलदल में फंसा हुआ मिला। गोताखोराें की टीम ने शव को दलदल से बाहर निकाला। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर रोहित का पैर फिसलकर तालाब में गिरने का लग रहा है। मामले की अलग-अलग बिंदु से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed