{"_id":"6a393f26c6d78995b0017629","slug":"residents-of-sectors-50-and-51-are-troubled-by-the-dismal-state-of-amenities-piles-of-garbage-and-broken-footpaths-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92215-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-50 और 51 में बदहाल व्यवस्थाएं, कचरे के ढेर और टूटे फुटपाथ से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-50 और 51 में बदहाल व्यवस्थाएं, कचरे के ढेर और टूटे फुटपाथ से लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिटेक बिजनेस पार्क के पास फैला कूड़ा, मेफील्ड गार्डन के पास टूटी पगडंडी पर चलना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-50 स्थित यूनिटेक बिजनेस पार्क के पास सड़क किनारे लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ है। यहां फैली गंदगी के कारण आसपास दुर्गंध बनी रहती है और लावारिस पशु कूड़े में भोजन तलाशते नजर आते हैं। लावारिश पशु कूड़े को सड़क पर फैला देते हैं।
वहीं, सेक्टर-51 स्थित मेफील्ड गार्डन सोसाइटी के पास बनी सड़क पर फुटपाथ पूरी तरह टूटी अवस्था में है। फुटपाथ पर तिरपाल लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे पैदल चलने वालों का रास्ता बंद हो गया है। लोगों को मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ रहा है जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मौके पर खड़े एक मजदूर जोनी ने बताया कि क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी लगातार बढ़ रही है। कूड़े के कारण आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। वहीं निवासी निशांत पातलान ने कहा कि फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। वहीं इन फूटपाथ के ऊपर ईंट रोढ़े और पत्थर पड़े हुए है जो पैदल चलने वालों के लिए बाधा पैदा करते है। इन फूटपाथ पर धूल भी जमा हो रखी है जिनसी सफाई नहीं की जा रही है और वो हवा चलने के दौरान वातावरण में प्रदूषण बढ़ाने का काम करती है।