फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of Gurugram deposited income tax of 35 thousand 200 crores

Gurugram News: गुरुग्राम वासियों ने जमा कराया 35 हजार 200 करोड़ का आयकर

Tue, 11 Apr 2023 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Residents of Gurugram deposited income tax of 35 thousand 200 crores
फोटो ... 4 चित्र परिचय : प्रताप सिंह, आयकर आयुक्त, गुरुग्राम जोन
विज्ञापन


देशभर में आठवें तो उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में पहले स्थान पर रही साइबरसिटी

पिछले साल के मुकाबले 17 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अपनी जिंदादिली और शान-ओ-शौकत के लिए पहचानी जाने वाली साइबर सिटी देश के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसका सबसे पुख्ता प्रमाण इस साल आयकर से हुई राजस्व प्राप्ति के आंकड़े हैं। आयकर जमा कराने के मामले में गुरुग्राम ने देश के टॉप 10 शहरों में स्थान बनाया है। देशभर में आयकर जमा करने में गुरुग्राम आठवें नंबर पर रहा है। अगर उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र की बात की जाए तो आयकर जमा कराने में साइबर सिटी टॉप पर रही है। कोरोना से उबरकर इस साल 35 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जमा कराया है। यह पिछले साल के मुकाबले 17 हजार करोड़ रुपये अधिक है। आयकर से प्राप्त राजस्व के आंकड़ों से आयकर विभाग (गुरुग्राम जोन) गदगद है। गुरुग्राम जोन के आयकर आयुक्त प्रताप सिंह ने जोन के सभी सुधी करदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विभाग की जोर-जबरदस्ती से नहीं, बल्कि लोगों ने अपनी मर्जी से इतनी बड़ी राशि आयकर के रूप में जमा कराई है। उन्होंने कहा कि निसंदेह कोरोना से कारोबार की रफ्तार मंद पड़ने से आयकर से प्राप्त होने वाले राजस्व में कमी आई थी, लेकिन यह अब फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। इस बार रिकॉर्ड 35 हजार 200 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है।
---------
नॉर्थ-वेस्ट जोन में पहले स्थान पर गुरुग्राम
प्रताप सिंह के अनुसार आयकर विभाग के नॉर्थ-वेस्ट जोन में हरियाणा के साथ पंजाब, हिमाचल, चंड़ीगढ़ भी शामिल है। यहां हम पहले स्थान पर रहे हैं। यह पहली बार हुआ है कि गुरुग्राम राजस्व देने के मामले में देश में आठवें स्थान पर रहा है। मुंबई, हैदराबाद, बैंगलुरु, कोलकाता जैसे शहर ही गुरुग्राम से आगे है। प्रताप सिंह के अनुसार कोरोना के कारण 2020-21 में आयकर प्राप्ति में साल 2019-20 के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई थी। 2019-20 में 19.354 करोड़ रुपये आयकर से राजस्व प्राप्त किया गया था, जो साल 2020-21 में घटकर 18.381 हो गया था। उसके बाद आयकर दाताओं की संख्या भी बढ़ रही है, प्राप्ति के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

---------
सख्ती का भी हुआ असर
आयकर विभाग ने आयकर समय पर जमा नहीं कराने पर शहर के दो हजार से अधिक कारोबारियों को नोटिस जारी किया था। विभाग की इस सख्ती के बाद न केवल इन दो हजार कारोबारियों ने बल्कि दूसरे लोगों ने भी समय पर आयकर जमा कराया। प्रताप सिंह ने बताया कि इस साल आयकर दाताओं की संख्या में पांच लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। साल दर साल यह आयकर दाताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका प्रमुख कारण यहां कारोबार के लिए बेहतर संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कब कितने बढ़े आयकर दाता
साल आयकर दाता
2019-20 503955
2020-21 556908
2021-22 603728
2022-23 665594
--------------
कब कितना मिला आयकर
साल आयकर
2019-20 19.354 करोड़
2020-21 18.381
2021-22 29.091
2022-23 35. 200 करोड़
---------
अब 50 करोड़ का लक्ष्य
आयकर विभाग ने अगले साल के लिए 50 हजार करोड़ रुपये के आयकर प्राप्ति का लक्ष्य तय किया है। आयकर आयुक्त प्रताप सिंह ने दावा किया कि आयकर दाताओं के जोश और उत्साह से निश्चित ही हम यह लक्ष्य हासिल करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम कारोबार के लिए देश में पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां देश ही नहीं विदेशी कंपनियां भी कारोबार में रुचि ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed