फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of BPTP Amstoria Society troubled by waterlogging.

Gurugram News: जलभराव से बीपीटीपी एमस्टोरिया सोसाइटी के निवासी परेशान

Tue, 25 Aug 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Residents of BPTP Amstoria Society troubled by waterlogging.
गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एमस्टोरिया सोसाइटी के पास उचित जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है। निवासियों का आरोप है कि बारिश के दौरान पानी निकालने के लिए उन्हें मेंटेनेंस राशि से अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। जलभराव के बार हर बार टैंकरों की सहायता से पानी निकाला जाता है।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि बीपीटीपी की ओर से उन्हें जानकारी दी गई है कि यहां पर अभी तक बरसाती नाले की कनेक्टिविटी नहीं हुई है। इस संबंध में बीपीटीपी की ओर से नगर निगम गुरुग्राम और जीएमडीए के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। निवासियों का बताया कि जब तक स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होती, तब तक हर बारिश में इसी तरह की समस्या जूझना पड़ेगा। सोसाइटी के निवासी रामबीर, मोनिका और सोमवीर का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करके घर लिया है, लेकिन जलनिकासी की सुविधा नहीं होने के कारण बारिश में बुरा हाल हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed